Tue. Apr 23rd, 2024
    भारत और चीन सम्बन्ध

    भारत और चीन के बीच बढ़ते विवाद जल्द सुलझते नहीं दिख रहे हैं। खबर है कि बहुत जल्द मोदी और शी चिनपिंग की होने वाली मुलाक़ात अब नहीं होगी। चीन ने कहा है कि विवादों के बीच कोई बातचीत नहीं होगी। ऐसे में भारत चीन सम्बन्ध और कमजोर होते दिख रहे हैं।

    आपको बता दें कि अगले महीने जर्मनी में जी-20 देशों का एक सम्मलेन होने वाला है जिसमे दोनों देशों के नेता मिलने वाले थे। इसी बीच चीन की तरफ से यह बयां आया है कि विवादों के बीच कोई बातचीत नहीं होगी। ऐसे में यह समस्या सुलझने के बजाय और मुश्किल में दिखाई दे रही है।

    इससे पहले चीनी मीडिया कि और से भारत को यह धमकी दी गयी कि अगर भारत अपनी सेना वापस नहीं बुलाता है तो चीन सिक्किम कि आज़ादी का समर्थन करेगा।

    भारत और चीन

    जाहिर है पिछले कई दिनों से भारत और चीन कि सीमा पर तनाव बना हुआ है। चीन एक विवादित छेत्र में रोड बनाना चाहता है वहीँ भारत उसे रोक रहा है। दोनों देशों कि मीडिया काफी दिनों से एक दूसरे पर निशाना साध रही है।

    ऐसी में यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों देशों के नेता कैसे इसे सुलझाते हैं?

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।