Fri. Apr 19th, 2024
    नेपाल में स्थित भारतीय दूतवास में ध्वजारोहण

    भारत ने 70 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर कों अपने पडोसी और करीबी मुल्क नेपाल को 30 एम्बुलेंस और 6 बस भेंट स्वरुप दी हैं ताकि देश समृद्धि हासिल कर सके। नेपाल में भारत के राजदूत मंजीव सिंह पूरी ने शनिवार को काठमांडू मेस्थिति दूतावास परिसर में समारोह के दौरान सम्बंधित संगठन को एम्बुलेंस और बस की चाबियां सौंपी।

    साल 1994 से भारत ने नेपाल के विभिन्न संगठनों को 722 एम्बुलेंस और 142 बसे सौंपी हैं, ताकि नेपाल स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधायों का प्रसार कर सके। भारतीय राजदूत ने साथ ही युद्ध में शहीद हुए गोरखा रेजिमेंट के सैनिकों को नकद भी वितरित किया और देश की 53 लाइब्रेरी और स्कूल में किताबों का वितरण किया था।

    इस समारोह में भारतीय राजदूत ने ध्वजारोहण किया और भारतीय राष्ट्रपति की तरफ से भेजे गए सन्देश को पढ़ा था। मंजीव सिंह पूरी ने कहा कि “भारत की सरकार लक्ष्यों को हासिल करने में नेपाली सरकार के सहयोग में इजाफा करेगी। इस समारोह में 2000 से अधिक लोगों ने शिरकत की थी।

    इसमें भारतीय दूतावास के कर्मचारी, नेपाल में भारतीय नागरिक, काठमांडू में स्थिति भारतीय कारोबारी समुदाय, पत्रकार और छात्र शामिल थे।

    दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सायरिल रामफोसा भारतीय गणतंत्र समारोह के भी मुख्य अतिथि थे। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के साथ प्रथम महिला डॉक्टर तशेपो मोटसेपे भी भारत आई थी। साथ ही नौ मंत्रियों वाला उच्च प्रतिनिधि समूह, वरिष्ठ अधिकारियों  और 50 व्यापार सदस्यों के व्यापार समूह भी साथ मे आया था। भारत दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष पांच साझेदारों में से एक है। साल 2018- 2019 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय कारोबार 10.65 अरब डॉलर तक बढ़ गया था, साल 2017-18 में यह 9.38 अरब डॉलर था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *