Fri. Apr 19th, 2024
    इम्मानुएल मैक्रॉन

    फ्रांस के राष्ट्रपति इम्मानुएल मैक्रॉन ने अपने अमेरिकी समकक्षी डोनाल्ड ट्रम्प से मंगलवार को आग्रह किया कि भारत में ईरानी तेल के निर्यात पर लगाये गए प्रतिबंधों को हटा दे। तेहरान और वांशिगटन के बीच तनावों को कम करने का प्रयास फ्रांस कर रहा है।

    अमेरिका ने बीते वर्ष ईरान के साथ साल 2015 में हुई परमाणु संधि को तोड़ दिया था और सभी प्रतिबंधों को वापस थोप दिया था। अमेरिका के आर्थिक प्रतिबंधो के बाद भारत ने ईरान से तेल को आयात करना बंद कर दिया था और इसके बाद अन्य स्त्रोतों की तरफ अग्रसर हुआ था।

    ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने ट्रम्प के साथ संभावित वार्ता का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि इस;इस्लामिक गणराज्य के खिलाफ सभी प्रतिबंधों के हटाए जाने के बाद ही हालातो में सकारात्मक चीजे दिखेंगी।

    रूहानी ने अधिकारिक टीवी पर इंटरव्यू में कहा कि “प्रतिबंधों को हटाए बगैर और अमेरिका द्वारा चयनित गलत रास्ते से हटे बिना, हम कोई भी सकारात्मक बदलाव नहीं देख सकेंगे। सकारात्मक बाद्लाव के लिए वांशिगटन सबसे महत्वपूर्ण है।”

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *