Wed. Apr 24th, 2024

    प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि “नए भारत में आतंकवाद, भ्रष्टाचार, वंशवाद और राजशाही हुकूमत को प्रभावी तरीके से खत्म किया जायेगा और सरकार स्पष्ट नीति, सही दिशा के विचार को ध्यान में रखते हुए सभी निर्णयों को लेगी।”

    यूनेस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए मोदी ने अपनी सरकार के तीन तलक के खिलाफ लाये निर्णय के बारे में बताया और आगामी सदियों को बेटियों की दुआएं भारत के लिए लाभदायक होगी। नए भारत में थकने या रुकने न कोई अवसर नहीं है।”

    उन्होंने कहा कि “नए भारत में वंशवाद, परिवार की हुकूम, जनता के धन को लूटना आतंकवाद से इस तरीके से निपटा जायेगा जैसे पूर्व में कभी नहीं देखा गया होगा। नए भारत में थकने और रुकने का कोई मतलब ही नहीं बनता है।”

    भाषण के दौरान पीएम ने इन्फ्रा यानी इंडिया और फ्रांस के शब्द का काफी बार इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा कि “यह भारत और फ्रांस के बीच एक रणनीतिक साझेदारी है। सौर इंफ्रा से लेकर समाजिक इंफ्रा तक। इसमे अंतरिक्ष इंफ्रा, रक्षा इंफ्रा और डिजिटल इंफ्रा शामिल है। भारत और फ्रांस के बीच गठबंधन तीव्रता से आगे की तरफ बढ़ रहा है।

    मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने जल शक्ति मंत्रालय का गठन किया है जो जल से संबंधित मामलों से निपट सके और स्वास्थ्य व बाल कल्याण से संबंधित मामलों पर प्रतिकार कदम उठा सके। तीन तलाक एक अमानवीय करार था और यह महिलाओं के गौरव से जुड़ा हुआ था।

     पीएम मपडी ने चन्द्रयान 2 की 7 सिंतबर को चाँद की कक्षा में सफलतापूर्वक लैंडिंग का भी जिक्र किया था। इस उपलब्धि को हासिल करने वाला भारत विश्व का चौथा मुल्क बन गया है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *