Fri. Apr 19th, 2024
    युद्ध अभ्यास

    दक्षिण हिन्द महासागर में चीन की सैन्य मौजूदगी को बढ़ता देखकर भारत ने बंगाल की खाड़ी में अमेरिका और जापान के साथ युद्ध का अभ्यास करने की ठानी है। 10 जुलाई से शुरू हो रहे इस सैन्य अभ्यास में तीनो देश की नौसेना, पाण्डुपिया, लड़ाकू विमान आदि हिस्सा लेंगे।

    बता दें कि यह सैन्य अभ्यास ऐसे समय हो रहा है जब सिक्किम क्षेत्र में भारत और चीन की सेनाओं के बीच तनातनी जारी है। दूसरी ओर दक्षिण चीन सागर में बीजिंग अपनी नौ सैन्य मौजूदगी को बढ़ा रहा है। मालाबार सैन्य अभ्यास का लक्ष्य सामरिक रूप से महत्वपूर्ण भारत प्रशांत क्षेत्र में तीनों नौ सेनाओं के बीच गहरे सैन्य संबंध स्थापित करना है। भारत और अमेरिका साल 1992 के बाद से नियमित रूप से वार्षिक अभ्यास कर रहे हैं।

    भारत और चीन

    बीजिंग मालाबार अभ्यास के मकसद को संदेह की नजर से देखता है क्योंकि उसे लगता है कि यह अभ्यास भारत द्वारा प्रशांत क्षेत्र में उसके प्रभाव को रोकने की कोशिश है। इस अभ्यास में समुद्री गश्त एवं टोह अभियान, सतह एवं पनडुब्बी रोधी युद्ध जैसी गतिविधियां शामिल होंगी।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।