Fri. Apr 19th, 2024
    भारतीय रेल facts about indian railway in hindi

    भारतीय रेल भारत सरकार द्वारा चलाया गया एक कंपनी है जिससे हमें रेल की सुविधाएँ प्राप्त होतीं हैं। पूरी दुनिया में इन्हीं का रेल नेटवर्क सबसे बड़ा है। आज तक करीबन 7172 रेल्वे स्टेशन भारत में बनाए गए हैं।

    भारतीय रेल, अंग्रेज़ों के राज में, सन् 1853 में शुरू किया गया था। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।

    भारतीय रेल के बारे में रोचक तथ्य (facts about indian railway in hindi)

    इसके अलावा, निम्न, भारतीय रेल के बारे में और कुछ तथ्य हैं:

    ऐतिहासिक तथ्य (historical facts about railway)

    1. भारत की पहली रेल मुम्बई और ठाना के बीच, 16.04.1853 को चली थी।
    2. भारतीय रेल ने अपने उपस्थिती के लगभग 163 साल पूरे कर लिए हैं।
    3. यह पहली रेल, बोरी बंदर से निकली थी। आज, उसे हम छत्रपती शिवाजी टरमिनस के नाम से जानते हैं।
    4. इस रेलग़ाड़ी में 14 डिब्बे या बोगी थे, और इसमें करीबन 400 लोग सफर कर सकते थे।
    5. पहले, अंग्रेज़ों के राज में, भारतीय रेल की अलग-अलग कंपनियाँ हुआ करतीं थीं। लेकिन सन् 1951 में इन्हें पूरी तरह से भारत सरकार को सौंप दिया गया, और सभी को मिलाकार एक कंपनी स्थापित किया गया।
    6. भारत का सबसे पुराना रेल, जो आज भी चलता है, पंजाब मेल है।

    कुछ अन्य दिलचस्प तथ्य

    1. भारतीय रेल भारत का सबसे बड़ा, और विश्व का सातवाँ बड़ा नियोक्ता (employer) है।
    2. सन् 2013 के हिसाब से भारतीय रेल में करीबन 13 लाख कर्मचारी पाए गए हैं।
    3. हर रोज़ लगभग 12,617 यात्री रेल चलतीं हैं।
    4. भारतीय रेल में 17 क्षेत्र हैं।
    5. गतिमान एक्स्प्रेस, वर्तमान समय का सबसे तेज़ रेलगाड़ी है।
    6. भारत में विवेक एक्स्प्रेस का सफर सबसे लम्बा है। अपने पूरे सफर को पुर्ण करने के लिए इस रेलगाड़ी को 80 घंटे लगते हैं।
    7. गोरखपुर रेल्वे स्टेशन का प्लेटफार्म, दुनिया का सबसे लम्बा प्लेटफार्म है।
    8. नई दिल्ली-भोपाल शताबदी एक्सप्रेस, रफ्तार के मामले में दूसरे स्थान पर है।
    9. दुनिया के प्रथम तीन लम्बे प्लेटफार्म भारत में पाए गए हैं।

    भारत के अंतरराष्ट्रीय रेल

    1. भारत से अपने पड़ोसी देश जाने के लिए, भारतीय रेल के 3 अंतरराष्ट्रीय रेल हैं।
    2. समझौता एक्स्प्रेस और लाहोर एक्स्प्रेस भारत से पाकिस्तान जाते हैं।
    3. समझौता एक्स्प्रेस दिल्ली से लाहोर जाता है, और लाहोर एक्स्प्रेस – जोधपुर से कराची।
    4. मैत्री एक्स्प्रेस भारत से बांग्लादेश जाती है। इसका सफर कलकत्ता से धाका तक का है।

    अगर आपका इस विषय में कोई भी सवाल या सुझाव हो, तो आपनीचे कमेंट कर सकते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *