Sat. Apr 20th, 2024
    गूगल एंड्राइड ओरियो लांच

    तकनीकी कंपनी गूगल ने भारत में पढ़ रहे छात्रों और डेवलपर्स के लिए 1.3 लाख छात्रवृत्ति देने का फैसला लिया है। इन छात्रवृति के जरिये गूगल भारत में तकनीक और अन्य विषयों में शोध रहे छात्रों की मदद करना चाहता है।

    गूगल के अनुसार, “आज हम प्लुरल साईट और उडासिटी के साथ मिलकर एक बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं, जिसके जरिये भारत में तकनीक और भविष्य के लिए जरूरी विषयों को पढ़ रहे करीबन 1.3 लाख छात्रों को मदद मिलेगी।”

    आपको बता दें कि गूगल ने तकनीकी कंपनियों प्लुरलसाइट और उडासिटी के साथ मिलकर एक समझौता किया है। इसके जरिये भारत में मोबाइल और वेब डेवलपमेंट, मशीन लर्निंग, वर्चुअल रियलिटी और कृत्रिम बुद्धिमता जैसे विषयों को पढ़ रहे छात्रों को आर्थिक मदद दी जायेगी। इसके जरिये गूगल भारत में इन विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ाना चाहता है।

    गूगल ने आगे कहा, “गूगल के जरिये हम विश्व भर में ऐसे लोगों में निवेश करते हैं, जो भविष्य और तकनीक से जुड़े विषयों में अहम् काम कर रहे हैं। इसके अलावा पिछले कुछ सालों में हमने भारत में अपनी कोशिशें मजबूत की हैं। अब हम सिर्फ अनुभवी लोगों को नहीं बल्कि छात्रों को भी आगे बढ़ने के लिए मदद कर रहे हैं।”

    इस योजना के जरिये गूगल प्लूरलसाईट के 1 लाख छात्रों को स्कालरशिप देगा। इसके अलावा उडासिटी के 30000 छात्रों को मदद दी जायेगी।

    गूगल के मुख्य उत्पाद अधिकारी ने बताया, “भारत मोबाइल और वेब तकनीक के जगत में बहुत आगे पहुँच सकता है। इसको सच बनाने के लिए यह जरूरी है कि हम यहाँ मौजूद छात्रों को हर तरह की मदद दें। गूगल का मकसद है कि यह भारत में करीबन 20 लाख छात्रों को आगे बढ़ने में मदद करे।”

    जाहिर है कि गूगल के मुख्य अधिकारी सुन्दर पिचाई ने साल 2015 में यह घोषणा की थी कि गूगल भारत में 20 लाख छात्रों को तकनीक के छेत्र में पढने में मदद करेगा।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।