Sat. Apr 20th, 2024
    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट बोर्ड की सिलेक्शन कमिटी नें आज 2019 क्रिकेट विश्वकप के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है।

    आपको बता दें कि बीसीसीआई की सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने आज मुंबई में बैठक की थी। इस बैठक के दौरान कप्तान कोहली और कोच रवि शास्त्री शामिल थे।

    bcci
    स्त्रोत: ट्विटर

    पूरी सूचि निम्न हैं:

    1. विराट कोहली (कप्तान)
    2. रोहित शर्मा (उप-कप्तान)
    3. शिखर धवन
    4. के एल राहुल
    5. विजय शंकर
    6. महेंद्र सिंह धोनी (विकेट कीपर)
    7. केदार जाधव
    8. दिनेश कार्तिक
    9. युजवेंद्र चहल
    10. कुलदीप यादव
    11. भुवनेश्वर कुमार
    12. जसप्रीत बुमराह
    13. हार्दिक पांड्या
    14. रविन्द्र जड़ेजा
    15. मोहम्मद शमी

    जाहिर है इससे पहले रविन्द्र जड़ेजा और हार्दिक पांड्या में से किसी एक नाम पर चर्चा हो रही थी, लेकिन दोनों खिलाड़ियों के नाम को चुना गया है।

    इसे अलावा अजिंक्य रहाणे के नाम को शामिल नहीं किया गया है। पृथ्वी शॉ द्वारा आईपीएल में शतक लगाने के बाद उनके नाम पर भी चर्चा हो रही थी, लेकिन बही के लिए उनका नाम टीम में नहीं है।

    सबसे चौंका देने वाला फैसला अम्बाती रायडू के नाम पर हो सकता है। बहुत से विशेषज्ञों का मानना था कि अम्बाती रायडू नंबर 4 के लिए चुने जायेंगे। लेकिन उनकी जगह के एल राहुल को चुना गया है।

    इससे पहले कल सुनील गावस्कर का मानना था कि विराट कोहली अम्बाती रायडू को चुनेंगे और के एल राहुल का पत्ता कट सकता है। लेकिन पिछले कई मैचों में भारत की ओर से खेलते हुए अम्बाती रायडू नें कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं किया था।

    तेज गेंदबाज में दीपक चाहर का नाम भी लिया जा रहा था। जाहिर है इस आईपीएल में चाहर नें अच्छा प्रदर्शन किया था और विशेषज्ञों का मानना था कि धोनी उनसे खासे प्रभावित हुए हैं।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *