Sat. Apr 20th, 2024
    ब्रिटेन की यात्रा पर नरेन्द्र मोदी

    ब्भारत लोकसभा चुनाव के मुहाने पर खड़ा है और सभी दलों ने चुनाव प्रचार के लिए अपनी कमर कस ली है। ब्रिटेन से करीब 5000 स्वयंसेवक भाजपा के चुनाव अभियान को असरदार बनाने के लिए भारत आयेंगे। ब्रिटेन में हिन्दू स्वयंसेवक संघ की महत्वपूर्ण भूमिका है, जो साल 1996 से कार्य कर रहा है।

    इसके सिद्धांत, गतिविधि और संरचना बिल्कुल हिन्दू स्वयंसेवक संघ की तरह है, जिसके प्रमुख मोहन भागवत है। वह अगस्त 2016 में स्थापना के 50 के आयोजन ‘महाशिबिर’ में शरीक हुए थे। भाजपा के कई समर्थक साल 2014 के चुनावों में भी सक्रिय थे। साथ ही करीब 500 स्वयंसेवक भारत भी आये थे। ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ़ बीजेपी (ओएफबीजेपी) के मुताबिक ब्रिटेन से भाजपा समर्थकों की भारत में तदाद चुनावों के दौरान बढ़ सकती है।

    ओएफबीजेपी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह शेखावत ने कहा कि “आईटी पेशेवर, डॉक्टर, वकील जैसे उच्च पेशे वाले करीबन 1000 लोगों ने पहले ही भारत में चुनाव अभियान के समर्थन के लिए पंजीकरण करा दिया है। इनमे से कई प्रतिभागियों ने अपने परिवार और दोस्तों को फ़ोन पर दोबारा भाजपा को मत देने का आग्रह किया है। इस समुदाय की प्रतिक्रिया काफी उत्साहजनक रही है।

    साल 2014 में ओएफबीजेपी के समर्थकों ने ब्रिटेन में कई समारोह का आयोजन किया था, इसमें ‘चाय पे शरचा विथ नमो’ भी था। इन प्रवासियों में भाजपा और नरेन्द्र मोदी के लिए समर्थन वाम्ब्ले स्टेडियम में दिखा था। साल 2015 में नरेन्द्र मोदी ने ब्रिटेन की यात्रा की थी, उस दौरान पूरा स्टेडियम खचाखच भर गया था।

    ओएफबीजेपी के अभियान निजोयक सुरेश मंगलापरी “1000 स्वयंसेवकों ने पंजीकरण करा लिया है और हमारा लक्ष्य 5000 का है।” ‘मोदी मिशन 2019’ के लिए दिसम्बर से प्रशिक्षण कैंप और वर्कशॉप आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सोशल मीडिया की टीम ने भाजपा के गैर मजबूती वाले राज्य और विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करना शुरू कर दिया है। साल 2014 में 500 स्वयंसेवक भारत गए थे और इस वर्ष आंकड़ों में इजाफा होगा।

     

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *