Fri. Mar 29th, 2024
    महबूबा मुफ़्ती

    जम्मू से श्रीनगर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर वहानों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने के  लिए लोगों को उकसाने के लिए आरोप में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती फटकार लगाते हुए, भाजपा ने कानून व्यवस्था की समस्या पैदा करने की कोशिश में उसे गिरफ्ता किया जाए।

    जम्मू और कश्मीर भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी ने पत्रकारों से कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के खिलाफ बुधवार और रविवार को राजमार्ग पर वाहनों के आवाजाही पर प्रतिबंधित करने के लिए लोगों को उकसाने के लिए उन पर एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि, हम कानून के तोड़ने के लिए जनता को उकसाने के लिए महबूबा मुफ्ती की गिरफ्तारी की मांग करते हैं।

    भाजपा नेता ने कहा, महबूबा मुफ्ती राजनीतिक लाभ के लिए अराजकता फैलाना चाहती हैं। उन्होंने कहा, शायद मुफ्ती की इच्छा है कि वह जनता को उकसाकर अधिक वोट प्राप्त कर सके।

    सेठी ने कहा कि राज्य में राजनीति निचले स्तर पर चली गई हैं, जब एक पूर्व मुख्यमंत्री कानून की कोई परवाह न करे।

    उन्होंने कहा, पुलवामा जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सप्ताह में दो दिन नगरिकों के वाहनों पर प्रतिबंधन एक अच्छी रणनीति थी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *