Sat. Apr 20th, 2024
    Rahul-Gandhi_

    कॉंग्रेस ने कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी पर अपने विधायकों को पैसों की पेशकश किए जाने का आरोप लगाया है। कॉंग्रेस के अनुसार बीएस येद्द्युरप्पा ने कर्नाटक में सरकार गिराने के लिए उसके 18 विधायकों के सामने कुल 200 करोड़ रुपयों की पेशकश रखी है।

    एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कॉंग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर आरोप लगते हुए कहा है कि भाजपा ने कर्नाटक मे सदन अध्यक्ष के सामने भी 50 करोड़ रुपयों का ऑफर रखा है।

    सुरजेवाला के अनुसार भाजपा किसी भी स्थिति में सत्ता में आना चाहती है।

    वहीं दूसरी ओर कॉंग्रेस के नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि ‘कर्नाटक से इस तरह की खबरें सुनने के बाद देश स्तब्ध है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने एक ऑडियो क्लिप भी रिलीज़ किया है जिसमें येद्द्युरप्पा एक विधायक को पैसों की पेशकश कर रहे हैं।’

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बजट पेश करने के पहले ही ये ऑडियो क्लिप जारी किया था। इसके बाद कुमारस्वामी ने प्रधानमंत्री मोदी पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया है।

    कुमारस्वामी के अनुसार कर्नाटक में सरकार गिराने को लेकर चल रही कोशिशें मोदी और अमित शाह की मर्ज़ी से चल रहीं हैं।

    यह भी पढ़ें: सरकार को कोई खतरा नहीं, कॉंग्रेस विधायक मुझसे खुश हैं: कुमारस्वामी

    ऑडियो क्लिप जारी होने के बाद येद्द्युरपा ने अपनी सफाई में कहा है कि यह ऑडियो क्लिप फर्जी है। इसी के साथ उन्होने इसे मनगढ़ंत कहानी बताया है।

    इसी के साथ ही कॉंग्रेस ने अपने चार बागी विधायकों के खिलाफ भी कार्यवाही करने का मन बना लिया है। सीएलपी के नेता सिद्धरमइय्या ने कहा है कि अब वो सदन के अध्यक्ष को पत्र लिख इन विधायकों की सदस्यता रद्द करने की भी पहल करेंगे।

    गौरतलब है कि कॉंग्रेस के विधायकों का यह बागी तेवर कर्नाटक की जेडीएस-कॉंग्रेस गठबंधन वाली सरकार के स्थाईत्व को लेकर संशय पैदा कर रहा है।

    कर्नाटक में पिछले कुछ हफ्तों से लगातार राजनीतिक संकट देखा जा रहा है। इसे लेकर कॉंग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।

    यह भी पढ़ें: कुमारस्वामी का बड़ा कदम, कांग्रेस के संभावित बागी विधायकों को ऑफर किया मंत्रिपद

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *