Thu. Mar 28th, 2024
    macromolecules in hindi

    हम सबने बचपन में मिट्टी के साथ खेला है। रेत के छोटे-छोटे कण को हम एक बड़ा और नया रूप देते थे। बड़े अणुओं भी कुछ ऐसे ही होते हैं, और इस विषय में, बड़े अणुओं के बारे में आपको जानकारी देते हुए यह लेख लिखा गया है। सबसे पहले यह जानना अवश्यक है, की ये होते क्या हैं?

    बड़े अणु क्या होते हैं?

    यहाँ पर अणु का अर्थ एक बहुत ही बड़ा अणु है। एक अणु (molecule) में दो से ज़्यादा परमाणु (atom) पाए जाते हैं, और ऐसे ही बड़े अणु में करीबन 10,000 परमाणु होते हैं। इसलिए एक बड़े अणु को पॉलिमर भी कहते हैं, जहाँ पॉली का अर्थ है ज़्यादा।

    हम इन बड़े अणुओं से घिरे हुए हैं। रोज़ की ज़िंदगी में, हम इनका इस्तेमाल करते हैं। हमें सिर्फ इन्हें अलग नाम से जानते हैं, जैसे की कुर्सी का असबाब। प्लास्टिक भी पॉलिमर होते हैं। यहाँ तक की हमारे सैंडविच में पालक और टमाटर का स्टार्च भी एक बड़ा अणु होता है। साथ ही, हमारे शरीर के कोशिकाएँ भी बड़े अणुओं से बने हुए हैं, जैसे की कार्बोहाइड्रेट्स, न्यूक्लिक एसिड, प्रोटीन्स और लिपिड। यही सारे, बड़े अणुओं के प्रकार होते हैं।

    बड़े अणु के प्रकार (Types of macro-molecules)

    बड़े अणु चार पकार के होते है। वे निम्न हैं:

    1. कार्बोहाईड्रेट्स
    2. न्यूक्लिक एसिड
    3. प्रोटीन्स
    4. लिपिड

    कार्बोहाइड्रेट्स

    कार्बोहाइड्रेट्स हमारे जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक बड़े अणु होते हैं। इससे हम जी पाते हैं। ये ऑक्सीजन, कार्बन, और हाइड्रोजन के परमाणु से बनते हैं। ग्लूकोस और चीनी एक प्रकार के कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं जो हमारे लिए सबसे अधिक आवश्यक हैं, क्योंकि इनसे ही हमारे शरीर को कोई भी काम करने की ऊर्जा मिलती है। इस ऊर्जा को बनाए रखने के लिए हमें फल और सब्ज़ियाँ भरपूर मात्रा में खाना चाहिए।

    नुक्लिक एसिड

    ये भी हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण बड़े अणु होते हैं, जिन में डी.एन.ए पाया जाता है। इसी से किसी भी जीव का विकास होता है, और हमारे शरीर में अन्य प्रक्रियाएँ होतीं हैं।

    प्रोटीन्स

    ये बड़ा अणु भी हमारे जीवन के लिए आवश्यक है। ये एमिनो एसिड पॉलिमर से बनता है। प्रोटीन्स हमारे शरीर के टिशु और मसल्स के विकास के लिए ज़िम्मेदार होते हैं। इसके कारण हमारे हड्डी और शरीर के दूसरे अंग भी मज़बूत और सुरक्षित रहते हैं। कोशिकाओं के विकास में भी, इन बड़े अणुओं का हाथ है। इसका असर हमारे याददाश्त पर, हॉर्मोन्स हमारे चयापचय पर पड़ता है। प्रोटीन के स्वस्थ आहार में से फल, सब्ज़ियाँ, बीज, और नट्स कुछ हैं।

    लिपिड

    अन्य बड़े अणुओं की तरह, लिपिड भी हमारे जीवन और शरीर के लिए आवश्यक बड़े अणु हैं। लिपिड में प्राकृतिक तौर पर बने अणु पाए जाते हैं। इनका सबसे बड़ा काम है हमारे शरीर के ऊर्जा को बचाकर रखना। इसलिए ये बहुत सारे कैलरीज़ भी बचाकर रखते हैं। ये सारी ऊर्जा, लिपिड हमारे कोशिका में बचाकर रखते हैं, अलग-अलग तरीकों से।

    ये थे बड़े अणुओं के प्रकार जिनके कारण हम ये जीवन जी पा रहे हैं। इनके मौजूदगी के बिना, हम नहीं जी पाते।

    बड़े अणु के फायदे

    बड़े अणुओ को औद्योगिक कारणों के लिए इस्तेमाल किया जाता है, तीन प्रकारों में – प्लास्टिक, फाइबर, और एलास्टोमर्स।

    एलास्टोमर्स से हमारे सारे हाथ में पहने के बैंड्स बनाते हैं, जिसमें एलास्टिक के अंश होते हैं। ये अंश हमें एलास्टोमर्स से मिलते हैं। हमारे कपड़े अलग-अलग प्रकार के फाइबर से बनते हैं, जैसे की – नायलॉन, पॉलिएस्टर आदि। ऊन, सूती, और रेशम, प्राकृतिक फाइबर होते हैं।

    इसलिए यह साबित होता है कि बड़े अणुओं का हमारे शरीर के बाहर भी हमारे इर्द-गिर्द के चीज़ों में इस्तेमाल होते हैं।

    [ratemypost]

    अगर आपका इस विषय में कोई भी सवाल या सुझाव हो, तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *