Thu. Mar 28th, 2024
    tata steel

    लंदन, 26 अप्रैल: वेल्स स्थित टाटा के मुख्य स्टीलवर्क्‍स प्लांट में शुक्रवार को विस्फोट होने से दो लोग घायल हो गए। कंपनी ने इसकी पुष्टि की है।

    यह घटना वेल्स में स्टील प्लांट में पिघला लोहा ले जाने के क्रम में धातु के छलकाव से हुए विस्फोट की वजह से हुई।

    बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पोर्ट तलबोट प्लांट के पास रह रहे स्थानीय लोगों ने प्रात: 3.30 बजे बड़े विस्फोट की आवाज सुनी।

    यूरोप के टाटा स्टील अधिकारियों ने बताया कि पिघली हुई धातु को ढोने वाली ट्रेन में विस्फोट होने के बाद आग लग गई, सभी कर्मचारियों से इसका स्पष्टीकरण लिया जाएगा।

    उन्होंने बताया, “स्टील प्लांट में पिघला लोहा ले जाने के क्रम में धातु के छलकाव से दो कर्मचारियों के मामूली रूप से घायल होने की हम पुष्टि करते हैं।”

    अधिकारी ने बताया, “आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। इसकी जांच शुरू हो चुकी है।”

    वहीं सोशल मीडिया पर डाले गए तस्वीरों में साइट से उठ रहे आग और धुआं साफ नजर आ रहा है।

    ब्रिटेन और नीदरलैंड में स्टील निर्माण के साथ ही टाटा यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा इस्पात उत्पादक है।

    इसके पहले किए गए ट्वीट में कंपनी ने कहा था कि स्टील प्लांट में पिघला लोहा ले जाने के क्रम में धातु के छलकाव से यह दुर्घटना हुई।

    सभी आपातकालीन सेवाओं को तुरंत लागू कर आनन-फानन में परिस्थिति पर काबू पाया गया।

    टाटा स्टील ने अपना बयान जारी कर कहा है, “हमारे दो कर्मचारी मामूली रूप से घायल हुए हैं और सभी कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। घायलों के जल्द ठीक होने के लिए सभी आवश्यक चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।”

    वहीं, इस विस्फोट की वजह और इससे हुए नुकसान और संभावित प्रभाव का आकलन करने के लिए अधिकारियों की जांच चल रही है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *