Fri. May 17th, 2024
Brij Mohan Khaitan

कोलकाता, 1 जून (आईएएनएस)| दीर्घानुभवी उद्योगपति और विलियमसन मैगर ग्रुप के प्रधान ब्रिज मोहन खतान का शनिवार को अपने ही घर में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे।

कंपनी के सूत्रों के मुताबिक, उम्र हो जाने के चलते वह कई सारी बीमारियों से घिरे हुए थे।

उम्र होने के चलते उन्होंने हाल ही में समूह की प्रमुख कंपनियों जैसे कि एवरेडी इंडस्ट्रीज, मैक्लियोड रसेल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस पर अपना शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “प्रख्यात उद्योगपति बीएम खतान जी के निधन से दुखी हूं। वह बंगाल के व्यापार समुदाय के एक अग्रज राजनेता थे। उनके परिवार, सहकर्मियों और दोस्तों के प्रति मेरी समवेदना है।”

By पंकज सिंह चौहान

पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *