Wed. Apr 24th, 2024
    ब्रिक्स सम्मलेन 2017

    चीन में चल रहे ब्रिक्स सम्मलेन में आज पाकिस्तानी आतंकवाद पर खुल कर चर्चा हुई। सभी देशों ने मिलकर एक घोषणापात्र तैयार किया, जिसमे पाकिस्तान में चल रहे आतंकवादी संगठनों की जानकारी थी।

    ब्रिक्स सम्मलेन शुरू होने से पहले भारत की ओर से यह कहा गया था कि सम्मलेन में पाकिस्तानी आतंकवाद पर चर्चा होनी चाहिए। चीन ने उस समय कहा था कि यह विषय महत्वपूर्ण नहीं है। इसके बाद सम्मलेन में अपने स्वागत भाषण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद का जिक्र किया। इसपर सभी देशों ने इसे अहम् विषय माना और इसपर चर्चा हुई।

    घोषणापत्र में लिखा गया था, ‘इस विषय में हम सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता बयां करते हैं। तालिबान, अल-कायदा, जैश ऐ मोहम्मद, लश्कर-ऐ-तोयबा, हक़्क़ानी आदि संगठन इसका हिस्सा बने हुए हैं।’

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।