Fri. Apr 19th, 2024
    बॉलीवुड राम रहीम

    बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े सितारे जैसे अनुपम खेर, ऋषि कपूर, रवीना टंडन ने ट्वीट कर राम रहीम के भक्तो को गलत ठहराया
    और हाई कोर्ट के फैसले की तारीफ की| व सरकार से जल्द कड़े फैसले की मांग की है|

    आपको बता दे की यौन शोषण मामले में आरोपी डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम पर शुक्रवार 25 अगस्त 2017 को
    पंचकूला सीबीआई कोर्ट ने दोषी करार दिया है। फिलहाल राम रहीम को गिरफ्तार कर लिया गया है और हेलीकाप्टर से
    अम्बाला जेल ले जाया गया। अब इस मामले में सोमवार 28 अगस्त को सजा सुनाई जाएगी।

    राम रहीम की सजा की घोषणा होने के बाद से अब तक हुए दंगे में पंजाब और हरियाणा में 32 लोगों की मौत और 250 से
    भी ज्यादा लोगों के घायल होने की खबरें हैं।

    बॉलीवुड इंडस्ट्री के, एक्टर फरहान अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि फॉलाअर्स को ये दंगे बंद कर देने चाहिए और पुलिस
    को अपना काम करने देना चाहिए। कानून को अपना काम करने देना चाहिए।

    वहीं अनुपम खेर ने लिखा कि ये लड़ाई-दंगे ही शायद राम रहीम ने अपने भक्तों को सिखाया है। ये बर्दाश्त नहीं करना चाहिए
    और सरकार को इसके लिए कठोर कदम उठाने चाहिए।

    रवीना टंडन ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि भक्तों का गुस्सा, दंगा करना और इतना ज्यादा विवाद बढ़ाना ही बताता है कि
    राम रहीम क्या है। ये सब देखकर दुख होता है कैसे ये बेशरम गुंडे आतंक मचा रहे हैं।

    आपको बता दे की ये सारा मामला 2002 में एक खत से शुरू हुआ था जिसमे एक लड़की ने तत्कालीन पीएम अटल बिहारी
     वाजपेयी को अपने साथ हुए वाक्या के बारे में बताया था।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।