Wed. Apr 24th, 2024
    निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा

    अपना ब्राइडल शावर मनाने के कुछ ही दिनों बाद बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा अपनी बैचलर पार्टी के लिए चली गई हैं। प्रियंका चोपड़ा जो अगले महीने अपने मंगेतर निक जोनस से विवाह करने वाली हैं,अपने दोस्तों के साथ अपनी बैचलर पार्टी के लिए एम्स्टर्डम चली गयी हैं।

    प्रियंका ने अपनी बैचलर पार्टी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती करते नज़र आ रही हैं।

    अपनी एक तस्वीर जिसमें प्रियंका बैठी हुई हैं और हँसते हुए नज़र आ रही हैं।

    https://www.instagram.com/p/Bpt_jwNHQZW/

    इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा है “बैचलर वाइब्स”

    प्रियंका चोपड़ा की इस बैचलर पार्टी में उनकी होने वाली भाभी और जो जोनस की मंगेतर सोफी टर्नर भी मौजूद रहीं।

    https://www.instagram.com/p/BpwdFJ1n-19/

    https://www.instagram.com/p/BpxFt4dH954/

    दोस्ती होने के बाद निक ने जुलाई में प्रियंका के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। निक ने प्रियंका के लिए अंगूठी चुनने के लिए ‘टिफ़नी & को’ के स्टोर को बंद करवा दिया था। प्रियंका और निक ने मुंबई में 18 अगस्त 2018 को हुई रोका सेरेमनी के बाद अपनी सगाई की खबर दुनिया को सुनाई।

    प्रियंका और निक के रिश्ते को अभी कुछ ही महीने हुए हैं पर जल्द ही यह जोड़ा शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक़ यह जोड़ा 2 दिसंबर को राजस्थान के जोधपुर में एक महल में शादी करने वाला है।

     

    https://www.instagram.com/p/BnVEcI0A1_t/

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *