Fri. Mar 29th, 2024
    भारतीय जनता पार्टी

    कांग्रेस के लंबे शासन के बाद साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई थी। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोकसभा चुनावों में विजय पताका लहराने के बाद अधिकतर राज्यों में भाजपा अपनी सरकार बनाने में कामयाब हुई है।

    इस समय देश के 16 राज्यों में भाजपा व उसके साथ गठंबधन किए हुए विभिन्न दलों की सरकार बनी हुई है। भाजपा इन राज्यो में पूर्ण बहुमत के साथ या गठजोड़ के साथ शासन कर रही है।

    आइए जानते है बीजेपी शासित राज्यों के बारे में-

    1. अरूणाचल प्रदेश- अरूणाचल प्रदेश में भाजपा ने कांग्रेस को मात देकर अपनी सरकार बना रखी है। वर्तमान में पेमा खांडू राज्य के मुख्यमंत्री बने हुए है।
    2. असम- असम उत्तर पूर्वी भारत में एक राज्य है। वर्तमान में असम में भाजपा की सरकार बनी हुई है जिसके मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल है।
    3. बिहार- बिहार को देश में पिछड़ा हुआ राज्य माना जाता है। जेडीयू ने राजद के साथ गठबंधन तोडकर भाजपा का दामन थामा। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हुए है।
    4. छत्तीसगढ़- छतीसगढ़ में भाजपा की सरकार है जिसके मुख्यमंत्री वर्तमान में रमन सिंह है। इस राज्य का गठन 1 नवंबर 2000 में हुआ था।
    5. गोवा- गोवा राज्य में कांग्रेस को हराकर बीजेपी के मनोहर पर्रिकर मुख्यमंत्री बने हुए है। गोवा राज्य समुद्री तटों की वजह से पर्यटन के क्षेत्र मे काफी प्रसिद्ध है।
    6. गुजरात- गुजरात राज्य काफी समय से ही नरेन्द्र मोदी का गढ़ रहा है। हाल ही में हुए चुनावों में भाजपा ने एक बार फिर जीत हासिल करते हुए विजय रूपाणी को मुख्यमंत्री बनाया। इन चुनावों में कांग्रेस ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
    7. हरियाणा- हरियाणा में कांग्रेस को हराकार भाजपा ने शानदार जीत हासिल की। मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के मुख्यमंत्री बने हुए है।
    8. हिमाचल प्रदेश- हिमाचल प्रदेश में हाल ही में चुनाव सम्पन्न हुए है। जहां पर बीजेपी के जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री पद पर काबिज हुए है।
    9. जम्मू एवं कश्मीर- भारत व पाकिस्तान के बीच जम्मू-कश्मीर को लेकर विवाद बना हुआ है। वर्तमान में यहां भाजपा ने पीडीपी के साथ गठबंधन बनाते हुए सरकार बना रखी है। महबूबा मुफ्ती सईद राज्य की मुख्यमंत्री बनी हुई है।
    10. झारखंड- झारखंड में बीजेपी ने सरकार बना रखी है। वर्तमान में रघुबार दास राज्य के मुख्यमंत्री है।
    11. मध्यप्रदेश- मध्यप्रदेश राज्य में काफी समय से बीजेपी की सरकार बनी हुई है। वर्तमान में शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हुए है।
    12. महाराष्ट्र राज्य में मौजूदा सत्ता भाजपा व शिवसेना की है। भाजपा के देवेन्द्र फडणवीस राज्य के मुख्यमंत्री है। आगामी चुनावों में शिवसेना ने बीजेपी से अलग होकर चुनाव लडने का ऐलान किया है।
    13. मणिपुर- देश के उत्तर-पूर्वी राज्य मणिपुर के मुख्यमंत्री एन.बिरेन सिंह बने हुए है। यहां पर बीजेपी की सरकार है।
    14. राजस्थान- राजस्थान राज्य में वर्तमान में बीजेपी सरकार है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे है। इस साल के अंत में यहां चुनाव होने वाले है।
    15. उत्तर प्रदेश- देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भाजपा ने शानदार जीत हासिल करते हुए योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया। बसपा ,सपा व कांग्रेस को हराकर बीजेपी ने सत्ता में वापसी की।
    16. उत्तराखंड- पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में वर्तमान में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता मे है। यहां पर त्रिवेन्द्र सिंह रावत मुख्यमंत्री बने हुए है।