Thu. Mar 28th, 2024
    बीजेपी मुख्यालय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, लालकृष्ण आडवाणी, केन्द्रीय मंत्रियो व भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति में रविवार को बीजेपी के नए पार्टी मुख्यालय का उद्घाटन किया। 1.70 लाख वर्ग फुट में फैले हुए बीजेपी कार्यालय का नया पता 6 दीनदयाल उपाध्याय मार्ग है। बीजेपी ने अपने पुराने कार्यालय 11 अशोक रोड को खाली कर दिया है।

    पीएम मोदी ने अमित शाह व उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि केवल 18 महीनों में बहुमंजिला, तीन टावर मुख्यालय को बनाने के लिए शुक्रिया। पार्टी प्रमुख ने कहा कि यह भवन दुनिया के सभी राजनीतिक दलों के कार्यालयों से सबसे बड़ा है।

    नया बीजेपी मुख्यालय नवीनतम संचार प्रौद्योगिकियों व सोशल मीडिया कार्यालय से पूरी तरह युक्त है। पूर्व पार्टी प्रमुख लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी और केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज भी मंच पर आसीन थे।

    मोदी ने कहा कि भाजपा और उसके पूर्व जनसंघ ने आजादी के बाद से राष्ट्रीय हित में सभी आंदोलनों का नेतृत्व किया और लोकतंत्र की भावना पार्टी का मूल तत्व रहा है।

    आगे कहा कि बीजेपी हमेशा देश-भक्ति के रंग में रंगी हुई पार्टी रही है। साथ ही हमेशा से देश के लिए संघर्ष व बलिदान करने को तैयार रही है। लोकतंत्र हमारे खून में है इसलिए ही हम सभी सहयोगी दलो को साथ लेकर चलते है।

    मोदी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता इस इमारत की आत्मा है। वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि भाजपा एक साल में देश के लगभग हर जिले में अपने कार्यालय का संचालन कर रही है।

    शोध के मुताबिक बीजेपी कार्यालय दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल का कार्यालय है। आगे कहा कि पार्टी और इसके करोड़ो कार्यकर्ता एक नए भारत के प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करने के लिए मिलकर काम करेंगे।