Fri. Apr 19th, 2024
    ममता बनर्जी

    भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नए राष्ट्रीय राजनैतिक कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद विपक्ष ने अब पार्टी पर हमला बोला है। बीजेपी ने इस कार्यालय को दुनिया का सबसे बडा राजनीतिक दल बताया था। इस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने इसे भाजपा का घमंड बताया है। बनर्जी ने कहा कि उन्हें इस बारे में शर्मिंदा होना चाहिए और एक राजनैतिक पार्टी को अपने दृष्टिकोण में विनम्र होना चाहिए।

    बीजेपी को नया पार्टी कार्यालय बनाने के बाद अहंकार नहीं करना चाहिए। ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

    सीएन ममता ने कहा कि आम जनता करोडो रूपये वाले राजनीतिक दल को देखना पसंद नहीं करते है। लोकतंत्र के धन पर राजनीतिक पार्टी को गर्व महसूस नहीं करना चाहिए, इससे लोगों की आवाज कभी भी नहीं खरीदी जा सकती है।

    गौरतलब है कि 1.70 लाख वर्ग फुट से अधिक के क्षेत्र में, दिल्ली में नए भाजपा मुख्यालय का उद्घाटन रविवार को पीएम मोदी, अमित शाह व अन्य वरिष्ठ नेताओं व केन्द्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में किया गया था।

    ममता बनर्जी के बयान पर बीजेपी ने भी करारा जवाब दिया है। राज्य भाजपा के महासचिव सैयनतान बसु ने कहा कि उन्होंने चिट फंड के नाम पर सार्वजनिक फंड से पैसे निकालकर पार्टी कार्यालय का निर्माण नहीं किया था।

    हमने अपने स्वयं के निधियों का प्रयोग करके पार्टी कार्यालय बनाया था। हमारे मंत्रियो ने चिट फंड के नाम पर पैसे का दुरुपयोग नही किया है। गौरतलब है कि कुछ साल पहले पश्चिम बंगाल में हुए चिटफंड घोटाले में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के नेताओं का नाम आया था।

    ममता बनर्जी ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोगों को दुखों का सामना करना पड़ रहा है और बीजेपी भव्य कार्यालयों का निर्माण कर रहे है। पीएनबी घोटाले को लेकर भी ममता ने बीजेपी पर निशाना साधा।