Fri. Apr 19th, 2024
    भाजपा

    सत्ताधारी भाजपा सरकार वर्तमान में देश की सबसे अमीर राजनैतिक पार्टी है। ताजा जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा द्वारा घोषित संपत्ति की कुल कीमत 894 करोड़ रूपए है।

    यह रिपोर्ट 2005 से 2016 के बीच विभिन्न पार्टियों द्वारा घोषित संपत्ति के आधार पर बनायीं गयी है। इस संपत्ति में पार्टी का कैश, लोन, बैंक में जमा पूँजी, वाहन, इमारतें आदि शामिल हैं।

    रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस इस मामले में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। कांग्रेस की कुल संपत्ति 759 करोड़ बताई गयी है। कांग्रेस के बाद बहुजन समाजवादी पार्टी 557 करोड़ के साथ तीसरे स्थान पर है। 432 करोड़ के साथ कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सिस्ट चौथे स्थान पर है।

    2014 में लोक सभा चुनावों में भाजपा की जीत से पहले कांग्रेस लगातार पहले स्थान पर थी। 2014 -15 के दौरान और उससे अगले साल में भाजपा तेजी से बढ़ते हुए पहले स्थान पर आ गयी। पिछले 11 सालों में भाजपा की संपत्ति 700 फीसदी बढ़ गयी। इस दौरान कांग्रेस की संपत्ति सिर्फ 169 फीसदी ही बढ़ी है।

    भाजपा के मुताबिक संपत्ति में वृद्धि का कारण इसकी वर्तमान अभियान हैं। एक बयान में भाजपा कार्यकर्ता गोपाल अग्रवाल ने कहा, ‘पार्टी में दान आदि चेक के द्वारा किये जा रहे हैं। इसके अलावा हम कई शहरों में पार्टी के ऑफिस बना रहे हैं। पार्टी द्वारा नियमित रूप से टैक्स दिया जा रहा है और सभी संपत्ति का ब्यौरा रखने के लिए एक ही अकाउंट का इस्तेमाल किया जा रहा है।’

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।