Sat. Apr 20th, 2024
    नेपाल में भारी बारिश

    पटना, 22 अगस्त (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार की शाम हुई बारिश के बाद गुरुवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि गुरुवार को सुबह तेज धूप निकली है। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे तथा तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है।

    गया का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पटना में पिछले 24 घंटे के दौरान 15.30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

    By विकास सिंह

    विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *