Sat. Apr 20th, 2024
    मौसम

    पटना, 17 जुलाई (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को भी आंशिक बादल छाए हुए हैं और वातावरण में नमी की अधिकता के कारण उमसभरी गर्मी है। इस बीच, तीन दिनों से बारिश नहीं होने के कारण बुधवार को तापमान में वृद्घि दर्ज की गई है। राजधानी पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आने वाले एक-दो दिनों के बीच राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहेंगे तथा कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

    राज्य के अन्य शहरों में, गया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 25.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    राजधानी पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान भी 37.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया था।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *