Fri. Apr 19th, 2024
    मौसम

    पटना, 25 मई (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बदाल छाए हुए हैं, जिस कारण शुक्रवार की तुलना में शनिवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है परंतु उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। राजधानी पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आने वाले एक-दो दिनों तक राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान बढ़ेगा और मौसम साफ रहने के आसार हैं। सोमवार को मौसम साफ रहने तथा अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, हालांकि लू चलने की कोई संभावना नहीं है।

    पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री, गया का 28.4 डिग्री तथा पूर्णिया का 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *