Sat. May 18th, 2024
लू heat waves

पटना, 10 जून (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को सुबह से ही तेज धूप निकली है तथा उसम भरी गर्मी का दौर जारी है। पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में किसी प्रकार के बदलाव की संभावना नहीं है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा तथा वातावरण में नमी की अधिकता के कारण उमस भरी गर्मी का दौर जारी रहेगा।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक गया का सोमवार को न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 29.4 डिग्री और पूर्णिया का 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। रविवार को पटना का न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

By पंकज सिंह चौहान

पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *