Sat. Apr 20th, 2024
    NITISH - KUSHWAHA

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ अपने कथित ‘नीच’ टिप्पणी के खिलाफ अपने अभियान को बढ़ाते हुए, आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाह ने गुरुवार को जेडी (यू) प्रमुख नीतीश और 2013 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी वाड्रा के हमले को एक समान बताते हुए अपने और नीतीश में बीच की लड़ाई में भाजपा को भी घसीट लिया।

    केंद्रीय मंत्री कुशवाहा ने खुद को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश द्वारा ‘नीच’ कहने का आरोप लगाया है। खुद नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू ने कुशवाहा के आरोपों को खारिज कर दिया था। बिहार में एनडीए की दो अन्य पार्टियां भाजपा और लोजपा ने भी इस मुद्दे पर नीतीश का साथ देते हुए उनका बचाव किया था।

    कुशवाहा ने सुशील मोदी के नीतीश कुमार के बचाव में किये गए ट्वीट को कोट करते हुए सुशील मोदी से पूछा कि 2014 चुनाव के वक़्त जब प्रियंका गाँधी ने नरेंद्र मोदी के लिए ‘नीच राजनीति’ का उल्लेख किया था तो भाजपा वाले प्रियंका को घेरने क्यों लगे कि मोदी को ‘नीच’ कह दिया। उस दिन सुशिल मोदी कहाँ थे ?

    सुशील मोदी और नीतीश से बढ़ती लड़ाई के बीच कर कुशवाहा कल दिल्ली में अमित शाह से मुलाक़ात करने वाले हैं जहाँ सीट बंटवारे के मुद्दे पर चर्चा होने की उम्मीद है।

    भाजपा और जेडीयू के बीच बराबर बराबर सीटों पर चुनाव लड़ने के समझौते के घोषणा के बाद नीतीश और कुशवाहा के बीच लड़ाई चरम पर पहुँच चुकी है। पीछे दो हफ़्तों से एक भी दिन ऐसा नहीं गया जब कुशवाहा ने नीतीश पर कोई आरोप नहीं लगाए हो।

    By आदर्श कुमार

    आदर्श कुमार ने इंजीनियरिंग की पढाई की है। राजनीति में रूचि होने के कारण उन्होंने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ कर पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखने का फैसला किया। उन्होंने कई वेबसाइट पर स्वतंत्र लेखक के रूप में काम किया है। द इन्डियन वायर पर वो राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *