Fri. Mar 29th, 2024
    बिहार: नितिन गडकरी ने 13,585 करोड़ रुपये की लागत से 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं किया लोकार्पण और शिलान्यास

    केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार के पटना और हाजीपुर में 13,585 करोड़ रुपये की कुल लागत से 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। यह स्टील ट्रस सुपर स्ट्रक्चर से बना देश का पहला state of art पुल ‘महात्मा गांधी सेतु’ है। 

    इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि, ‘महात्मा गांधी सेतु बिहार की lifeline है जो उत्तर बिहार को दक्षिण बिहार से जोड़ती है। यहां भगवान गौतम बुद्ध का बुद्ध सर्किट बना रहे हैं। भगवान महावीर का जैन सर्किट बना रहे हैं। राम-जानकी का अयोध्या सर्किट भी बिहार में बन रहा है। बिहार एक ऐतिहासिक प्रदेश है जिसने पूरे विश्व को ऐसा संदेश दिया है की पूरा विश्व बिहार से जिन-जिन महानुभावों ने वैश्चारिक संदेश दिया है, उसको पूरा विश्व भूल नहीं सकता है, ऐसी यह एक पवित्र भूमि है।’

    इस सुपर स्ट्रक्चर रिप्लेसमेंट प्रोजेक्ट के साथ महात्मा गांधी सेतु को पार करने में लगने वाला समय 2-3 घंटे से घटाकर 5-10 मिनट हो गया है। 

    उन्होंने कहा- छपरा-गोपालगंज खंड 2 लेन के साथ 4 बाईपास होने से हाईवे का यातायात बाईपास से गुजर सकेगा और शहर को जाम से निजात मिलेगी। मंत्री ने कहा कि उमागांव से मार्ग सीधे उच्च भगवती और महिषी तारापीठ के धार्मिक स्थलों को जोड़ेगा। 

    औरंगाबाद-चोरदाहा खंड 6-लेन सड़क उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के साथ बिहार की कनेक्टिविटी में सुधार करेगी। 

    गडकरी ने कहा कि मुंगेर-भागलपुर-मिर्जाचौकी सेक्शन 4-लेन ग्रीनफील्ड रोड से इस क्षेत्र के किसानों को देश भर में अपनी फसल पहुंचाने में सुविधा होगी, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी। 

    उन्होंने कहा कि एनएच-80 पर बनने वाली दो लेन की सड़क से बिहार, साहिबगंज और असम को अंतर्देशीय जलमार्ग टर्मिनल से जोड़ने से रसद लागत में कमी आएगी। गडकरी ने कहा कि इसके अलावा बेगूसराय एलिवेटेड फ्लाईओवर, जयनगर बायपास आरओबी से भी यातायात सुगम होगा और समपारों के लंबे जाम से बचा जा सकेगा। 

    उन्होंने कहा कि कायमनगर से आरा 4 लेन सड़क बनने से आरा के लिए यातायात सुगम हो जाएगा। 

    इन सभी परियोजनाओं से समय और ईंधन की बचत होगी। उद्योग और पर्यटन बढ़ेगा। किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा और बिहार में खुशहाली और तरक्की की नई राह खुलेगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *