Tue. Apr 23rd, 2024
    बिग बॉस 13: असीम ने उड़ाया विकास की सेक्सुएलिटी पर मजाक, विकास ने सिखाया सबक

    कुछ समय पहले, टीवी शो ‘बिग बॉस 13‘ में देवोलीना भट्टाचार्जी के बाहर होने के बाद, विकास गुप्ता ने उनकी जगह ली थी। देवोलीना बीमार थी और कुछ समय के लिए ही घर से बेघर हुई थी। आखिरी एपिसोड में, विकास और असीम रियाज के बीच बड़ी लड़ाई देखी गयी। जबकि लगभग सभी लोग रसोई में अपना भोजन कर रहे थे, असीम रेज़र तलाश रहे थे। बाद में उन्होंने पारस छाबड़ा और विशाल आदित्य सिंह से रेज़र के बारे में पूछा। उन्होंने बाद में, विकास को बताया कि एक एलोवेरा रेजर भी है और कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने विकास को मस्ती वाली स्माइल दी और उनकी सेक्सुएलिटी पर संकेत दिया।

    https://www.instagram.com/p/B6KTHrbANNa/?utm_source=ig_web_copy_link

    विकास गुप्ता ने बाद में उन्हें बुलाया और अपने पास बैठा कर कहा कि उन्हें कोई भी टिप्पणी करने से पहले सोचना चाहिए। बाद में असीम अपना बचाव करते हुए कहने लगे कि पारस भी उस रेजर का इस्तेमाल करते है। उन्होंने फिर भी उन्हें सलाह दी और विषय को बंद कर दिया। बाद में पारस, विशाल और शहनाज़ को रेज़र विषय पर चर्चा करते देखा गया। विशाल विकास की नकल करने लगे और बाद में कहते हैं कि जब असीम ने कहा कि पारस भी इस रेजर का इस्तेमाल करते हैं, तो वह अपना खाना नहीं खा पा रहे थे क्योंकि वह अपनी हँसी को नियंत्रित करने में असमर्थ थे।

    विकास, जिनके पास कप्तान होने के नाते कुछ स्पेशल पावर थी, उन्हें किसी भी प्रतियोगी को प्रत्यक्ष निष्कासन के लिए नामित करने के लिए कहा गया था। उन्होंने असीम का नाम लिया और कहा कि उन्होंने माहिरा के पत्र को नष्ट कर दिया था। इस सप्ताह के लिए, मधुरिमा तुली, अरहान खान, शेफाली बग्गा, सिद्धार्थ शुक्ला, आरती सिंह और असीम को नामित किया गया है।

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *