Fri. Apr 19th, 2024
'बिग बॉस 13' के बाद, असीम रियाज़ बन सकते हैं 'खतरों के खिलाड़ी 11' का हिस्सा

असीम रियाज़, एक ऐसा नाम जिसे ‘बिग बॉस 13‘ से पहले बहुत से लोग नहीं जानते थे, लेकिन, अब जम्मू और कश्मीर मॉडल-अभिनेता ने बहुत लोकप्रियता हासिल कर ली है और एक घरेलू नाम बन गए है। उन्हें इतनी प्रसिद्धि और सम्मान मिला है कि अब कई मशहूर हस्तियां उनका समर्थन कर रही हैं। अपने सिक्स-पैक एब्स दिखाने से लेकर घर में सही स्टैंड लेने तक, असीम ने खुद को लड़ाकू और एक सही व्यक्ति के रूप में साबित किया है। वह कई लोगों के लिए अभी से शो के विजेता बन गए हैं।

https://www.instagram.com/p/B5w5C5Mp7MV/?utm_source=ig_web_copy_link

खैर, आसिम ये शो जीतेंगे या नहीं, यह तो वक्त ही बताएगा। लेकिन, असीम रियाज के प्रशंसकों के लिए एक और बड़ी खबर है। नवीनतम सोशल मीडिया चर्चा के अनुसार, असीम रियाज़ ने एक और रियलिटी शो हासिल कर लिया है। और यह रियलिटी शो कोई और नहीं बल्कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ है। जी हां, कुछ खबरों के अनुसार, असीम जल्द ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 11 में देखे जा सकते हैं। उसी खबर के अनुसार, केकेके 11 में असीम की भागीदारी के बारे में बात करने के लिए कलर्स टीवी द्वारा आसिम रियाज़ के भाई से संपर्क किया गया था। अगर ये खबर सच निकली तो, सलमान खान के ‘बिग बॉस 13’ में अपने कार्यकाल के बाद, असीम खतरों से खेलते नजर आएंगे।

https://www.instagram.com/p/B6zs64nhzn5/?utm_source=ig_web_copy_link

खैर, ये खबर निश्चित रूप से कई असीम रियाज के प्रशंसकों को बेहद खुश करने वाली है। हालाँकि, उमर रियाज़ द्वारा या चैनल या यहां तक कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ के निर्माताओं द्वारा भी इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है। इस पर आपके क्या विचार हैं? क्या आप ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में असीम रियाज़ को देखना चाहते हैं?

https://www.instagram.com/tv/B60uM9GJF_S/?utm_source=ig_web_copy_link

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *