Thu. Mar 28th, 2024
    'बिग बॉस 11' फेम अर्शी खान ने राजनीती से लिया इस्तीफा

    ‘बिग बॉस’ की पूर्व प्रतियोगी अर्शी खान, जो इस साल फरवरी की शुरुआत में राजनीति में शामिल हुईं थी, ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अभिनेत्री ने अपने ट्विटर पर इसकी घोषणा की। अर्शी ने खुलासा किया कि वह मनोरंजन उद्योग में अपनी पेशेवर प्रतिबद्धताओं के कारण राजनीति के क्षेत्र में समय नहीं दे पा रही हैं।

    https://www.instagram.com/p/B1ohE7wnkEV/?utm_source=ig_web_copy_link

    उन्होंने लिखा-“मनोरंजन में मेरे बढ़ती असाइनमेंट को देखते हुए, राजनीति में सक्रिय रूप से भाग लेना मेरे लिए संभव नहीं है। मैंने अपने इस्तीफे को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को सौंप दिया है। मैं अपने देश से प्यार करती रहूंगी और सामाजिक काम और परोपकार के लिए प्रतिबद्ध रहूंगी, और समाज के सामाजिक रूप से हाशिए वाले वर्गों के न्याय के लिए खड़ी रहूंगी। आगामी फिल्मों, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियो प्रोडक्शन में मेरी पेशेवर प्रतिबद्धताओं के अलावा, मेरे इस्तीफे का कोई अन्य कारण नहीं है। मैं भारतीय सिनेमा में एक अभिनेत्री और मनोरंजक के रूप में एक मजबूत छाप छोड़ने के लिए उत्सुक हूँ और मैं अर्शी खान, आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देती हूँ।”

    https://twitter.com/ArshiKOfficial/status/1164828425250467840?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1164828425250467840&ref_url=https%3A%2F%2Ftimesofindia.indiatimes.com%2Ftv%2Fnews%2Fhindi%2Fformer-bigg-boss-11-contestant-arshi-khan-quits-politics%2Farticleshow%2F70852994.cms

    वह ‘बिग बॉस 11’ के सबसे लोकप्रिय प्रतियोगियों में से एक के रूप में उभरीं। 2017 में उन्हें सनी लियॉन के बाद, देश की सबसे ज्यादा गूगल की गयी मनोरंजक के रूप में घोषित किया गया था। अपनी सह-प्रतियोगी हिना खान और शिल्पा शिंदे को हराकर, अर्शी ने उस वक़्त दूसरा स्थान हासिल किया था। अर्शी ने अपनी हरकतों और सह-प्रतियोगी हितेन तेजवानी के साथ फ़्लर्ट कर दर्शको का मनोरंजन किया।

     

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *