Thu. Mar 28th, 2024
    बालों में प्याज का रस

    बड़े और सुन्दर बाल रखना हम सभी की ख्वाइश होती है और इसके लिए हम कई तरह के उपाय अपनाते हैं। बालों के बढ़ने की धीमी गति हमसे सहन नहीं होती है और हमेशा ऐसे उपायों की खोज होती है जिनसे बाल जल्दी बढ़ने लगें।

    प्याज के रस का इस्तेमाल बालों के लिए बहुत ही अच्छा तरीका माना जाता है। इस तरीके को कई लोगों ने इस्तेमाल करके बताया है कि यह बालों के लिए चमत्कारी साबित होता है।

    विषय-सूचि

    बालों में प्याज का रस लगाने के फायदे

    • एंटीओक्सीडैन्ट एंजाइम कैतालास की दर में इजाफा करके प्याज का रस बालों के विकास की दर को बढाता है। यह एंजाइम हाइड्रोजन परऑक्साइड को तोड़ता है जिससे बाल जल्दी बढ़ते हैं।
    • सल्फर में उच्च होने के कारण यह बालों की जड़ों को पोषण प्रदान करता है।
    • सल्फर के कारण बाल टूटते कम हैं और पतले भी नहीं होते हैं।
    • इसमें मौजूद एंटीओक्सीडैन्ट्स सफ़ेद बालों को काला कर देते हैं और समय से पहले बालों को सफ़ेद नहीं होने देते हैं।
    • इसके एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण जड़ों में संक्रमण नहीं होता है। इन्ही गुणों से रूसी भी नहीं होती है।
    • इसके रक्त संचार भी सुधर जाता है जिससे जड़ों में पोषण बना रहता है।

    बालों में प्याज का रस लगाने के तरीके

    1. प्याज का रस बालों में

    सामग्री:

    • 1 बड़ा चम्मच प्याज का रस
    • रुई

    विधि:

    • प्याज के रस में रुई को भिगो लें।
    • इस रुई से जड़ों में प्याज का रस लगा लें।
    • पूरी जड़ों में लग जाने के बाद मालिश करें।
    • इसे 15-60 मिनट तक लगा रहने दें।
    • बालों में शैम्पू कर लें।

    इसका हर दूसरे दिन प्रयोग करें।

    2. बालों में नारियल का तेल और प्याज का रस

    सामग्री:

    • 2 बड़े चम्मच प्याज का रस
    • 2 बड़े चम्मच नारियल का तेल
    • 5 बूँद टी ट्री ओईल(रूसी होने पर)

    विधि:

    • सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें।’
    • इस मिश्रण को अपने बालों की जड़ों में लगाकर कुछ मिनट तक मालिश कर लें।
    • पूरे बालों में लगाने के बाद 30 मिनट तक लगा रहने दें।
    • शैम्पू कर लें।

    इसका हर दूसरे दिन प्रयोग करें।

    3. बालों में जैतून का तेल और प्याज का रस

    सामग्री:

    • 3 बड़े चम्मच प्याज़ का रस
    • 1.5 बड़े चम्मच जैतून का तेल

    विधि:

    • प्याज का रस और जैतून का तेल अच्छी तरह मिला लें।
    • इसे जड़ों में लगाकर अछि तरह मालिश करें।
    • इसे 2 घंटे लगा रहने दें।
    • शैम्पू कर लें।

    हर दूसरे दिन इसका प्रयोग करें।

    4. बालों में अरंडी का तेल और प्याज का रस

    सामग्री:

    • 2 बड़े चम्मच अरंडी का तेल
    • 2 बड़े चम्मच प्याज का रस

    विधि:

    • अरंडी के तेल और प्याज के रस को मिला लें।
    • इसे अपनी जड़ों में लगाकर मालिश करें।
    • इसे 1 घंटा लगा रहने दें।
    • शैम्पू कर लें।

    हर दूसरे दिन इसका प्रयोग करें।

    5. बालों में अंडा और प्याज का रस

    सामग्री:

    • 1 बड़ा चम्मच प्याज का रस
    • 1 अंडा
    • 2-3 बूँद रोजमेरी/लैवेंडर आवश्यक तेल
    • शावर कैप

    विधि:

    • प्याज के रस और अंडे को फेंटकर मिश्रण तैयार कर लें।
    • इसे जड़ों से शुरू करते हुए पूरे बालों में लगायें।
    • पूरे बालों में लगा लेने के बाद शावर कैप पहन लें।
    • 20-30 मिनट इंतज़ार करें।
    • ठन्डे पानी से शैम्पू कर लें।

    इसे हफ्ते में 1-2 बार इस्तेमाल करें।

    6. बालों में अदरक और प्याज का रस

    सामग्री:

    • 1 बड़ा चम्मच अदरक का रस
    • 1 बड़ा चम्मच प्याज का रस

    विधि:

    • अदरक और प्याज के रस को मिला लें।
    • इसे अपनी जड़ों में लगा लें और मालिश करें।
    • इसे आधा घंटे लगा रहने दें।
    • माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें।

    इसे हर दूसरे दिन इस्तेमाल करें।

    7. बालों में लहसुन और प्याज का रस

    सामग्री:

    • 1 चम्मच लहसुन का रस
    • 1 बड़ा चम्मच प्याज का रस
    • 1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल

    विधि:

    • तीनों चीजों को साथ में मिला लें।
    • इसे अपनी जड़ों में लगाकर मालिश करें।
    • इसे 1 घंटे के लिए लगा रहने दें।
    • शैम्पू कर लें।

    इसका हर दूसरे दिन प्रयोग करें।

    8. बालों में शहद और प्याज का रस

    सामग्री:

    • 2 बड़े चम्मच प्याज का रस
    • 1/2 बड़ा चम्मच कच्चा शहद

    विधि:

    • सभी चीजों को मिलाकर मिश्रण बना लें।
    • इसे जड़ों में लगाकर मालिश करें।
    • इसे आधा घंटे लगा रहने दें।
    • शैम्पू कर लें।

    इसे हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें।

    9. बालों में नीम्बू और प्याज का रस

    सामग्री:

    • 1 बड़ा चम्मच प्याज का रस
    • 1 बड़ा चम्मच नीम्बू का रस

    विधि:

    • सभी सामग्री को मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें।
    • इसे अपनी जड़ों में लगाकर मालिश करें।
    • आधा घंटे लगा रहने दें।
    • शैम्पू कर लें।

    इसे हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें।

    10. बालों में आलू और प्याज का रस

    सामग्री:

    • 2 बड़े चम्मच आलू का रस
    • 1 बड़ा चम्मच प्याज का रस

    विधि:

    • सभी सामग्री को मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें।
    • इसे जड़ों में लगाकर मालिश करें।
    • 10 मिनट तक मालिश करते रहें।
    • शैम्पू कर लें।

    इसे हर दूसरे दिन इस्तेमाल करें।

    11. रम और प्याज का रस बालों में

    सामग्री:

    • 1 बोतल रम
    • 3-4 मध्यम आकार के प्याज

    विधि: 

    • बारीक प्याज काटकर उन्हें रातभर रम में भिगोकर रख दें।
    • सुबह इस मिश्रण का 1 बड़ा चम्मच इस्तेमाल के लिए निकाल लें।
    • इस मिश्रण को जड़ों में लगाकर मालिश करें।
    • 10 मिनट तक जड़ों में मालिश करते रहें।
    • शैम्पू कर लें।

    इसे हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें।

    12. प्याज का रस बाल धोने के लिए

    सामग्री:

    • 4-5 बारीक कटे हुए प्याज
    • 1 लीटर पानी

    विधि:

    • कटे हुए प्याज़ को उबाल लें और फिर उन्हें 1-2 घंटे के लिए ठंडा होने के लिए रख दें।
    • ठंडा हो जाने के बाद इसे छान कर जग में भर लें।
    • शैम्पू कर लें और कंडीशनर लगा लें।
    • अपने बालों में प्याज का रस डाल लें।
    • इसके बाद बाल नहीं धोएं।

    इसे हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें।

    इस लेख में हमनें बालों में प्याज का रस लगाने के फायदे और इसे लगाने के तरीके जाने।

    इस विषय में यदि आपका कोई सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    2 thoughts on “बालों में प्याज का रस लगाने के फायदे, विधि”
    1. mere baal side se thode thode jhadnaa start ho gaye hain kya pyaaj lagaane se hairfall control ho sakta hai?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *