Fri. Apr 19th, 2024
    बाल में तेल

    नारियल तेल, आर्गन का तेल, ये तेल, वो तेल… क्या आप जानते है कि सभी तेल में इतना अंतर क्यों होता है? क्या आप असमंजस में है कि कौन -सा तेल इस्तेमाल करें।

    आइए जानते है कि बालों में कौनसा तेल इस्तेमाल करें?

    विषय-सूचि

    • नारियल का तेल

    नारियल तेल
    नारियल तेल

    नारियल का तेल बालों के लिए बहुत खूबसूरत होता है। यह ऊष्मा से बचाता है, क्षतिग्रस्त बालों की मरम्मत करता है, बालों को झड़ने से बचाता है, और साथ ही बालों की लंबाई बढ़ाता है।

    क्योंकि इसमें नमी को सोखने का गुण होता है, नारियल का तेल बालों के अंदर ही समाया रहता है, और बालों के लिए बहुत उपयुक्त इलाज़ साबित हुआ है।

    नारियल के तेल में फैटी एसिड्स से युक्त होता है, इसलिए। ये बालों में अंदर जड़ों तक जाकर उन्हें मजबूत बनाता है, साथ ही उन्हें सुंदर, कोमल, और चमकदार बनाता है।

    प्रयोग करने की विधि :

    यदि आपकी खोपड़ी में अधिक तेल होता है, तो बालों कि जड़ों को छोड़कर बाकी के बालों में नारियल के तेल का इस्तेमाल करें।

    नारियल का तेल सामान्य तापमान पर कठोर होता है, इसलिए इसे इस्तेमाल करने से पहले थोड़ा गरम करके पिघला लें जिससे कि आसानी से लग जाएं। इसके बाद इसे 30 मिनट से 1 घंटे तक के लिए छोड़ दे, और प्राकृतिक शैंपू से धो ले। इसे सप्ताह में एक बार इस्तेमाल करें।

    • आर्गन का तेल

    आर्गन का तेल
    आर्गन का तेल

    जिस तरह नारियल का तेल नारियल से बना होता है, उसी प्रकार आर्गन का तेल भी आर्गन से बना होता है। आर्गन के पेड़ मोरोक्को में पाए जाते है जिस पर गिरी वाले फल लगते है और उस गिरी से आर्गन का तेल निकाला जाता है।

    इसके अलावा आर्गन के तेल को मोरक्कन का तेल भी बोला जाता है। आर्गन के तेल में विटामिन ई, फेरुलिक एसिड, फैटी एसिड्स, एंटीऑक्सिडेंट्स जैसे लाभदायक तत्व होते है जो यू वी किरणों से बचाते है और कोशिकाओं में हुए नुक़सान से भी बचाते है।

    आर्गन तेल की कुछ बूंदे भी ऊष्मा से बचाती है, पोषण और नमी प्रदान करता है और बालों को कोमल बनाता है। इसलिए इस तेल को “ तरल सोना” के नाम से भी बुलाते है।

    आर्गन का तेल नारियल के तेल जितना चिकना नहीं होता, इसलिए यह अधिक बेहतर है।

    प्रयोग करने की विधि:

    कुछ बूंद हथेलियों पर लेकर उसे सूखे बालों में लगाएं और मालिश करें। बालों की जड़ों में इसे न लगाएं। बेहतर परिणाम के लिए इसे रोजाना लगाएं।

    • अरंडी का तेल

    अरंडी का तेल
    अरंडी का तेल

    अरंडी का तेल अरंडी की फलियो से निकाला जाता है, और बालों के विकास में बहुत काम आता है, क्योंकि इसमें बहुत महत्वपूर्ण गुण होते है, जैसे विटामिन ई, खनिज पदार्थ, और प्रोटीन।

    अरंडी के तेल में एंटीऑक्सिडेंट्स मौजूद रहते है जो बालों में केराटिन प्रोटीन को बढाते है, उन्हें मजबूत, कोमल, और स्वस्थ बनाते है।

    यह इसके अलावा बालों को टूटने से बचाता है, खोपड़ी में होने वाले संक्रमण और रूखेपन से बचाता है, बालों में नमी प्रदान करता है और उन्हें मजबूत बनाता है और साथ ही दो मोंहें होने से भी बचाता है।

    प्रयोग करने की विधि:

    अरंडी के तेल बहुत गाढ़ा होता है, तो इसे सामान्य तेल जैसे जैतून का तेल, नारियल का तेल आदि के साथ मिलाएं। तेल को रात भर लगाकर छोड़ दे।

    अगली सुबह इसे धो ले। इसे सप्ताह में एक बार अवश्य इस्तेमाल करें।

    • जोजोबा का तेल

    जोजोबा तेल
    जोजोबा तेल

    यह तेल जोजोबा पौधे से निकाला जाता है। इसकी रासायनिक संरचना हमारी खोपड़ी द्वारा उत्पादन करने वाले तेल से मिलती है।

    इसका अर्थ यह है कि आपकी खोपड़ी इस तेल को सबसे अच्छे से स्वीकार करती है। नारियल के तेल की तरह जोजोबा का तेल बालों को नमी प्रदान करता है, और बालों की कूप को स्वस्थ बनाता है।

    यह रूखेपन को ठीक करता है और बालों में चमक लाता है।

    प्रयोग करने की विधि :

    बालों को धोने से पहले तेल को लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दे। अच्छी खुशबू के लिए इसमें अन्य तेल डाल सकते है। आप कंडीशनर में भी जोजोबा का तेल मिला सकते है।

    • जैतून का तेल

    जैतून का तेल
    जैतून का तेल

    हम जैतून के तेल का इस्तेमाल खाना पकाने के अलावा, प्राकृतिक सौंदर्य के उत्पाद में भी करते है। जैतून के तेल में नमी प्रदान करने के गुण होते है जो बालों के लिए बहुत बेहतर है।

    प्रयोग करने की विधि:

    सप्ताह में एक-दो चम्मच जैतून का तेल सूखे बालों में लगाएं। बालों पर तौलिया लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दे। बालों को ठंडे पानी से धोएं।

    इतने सारे तेल में से कौन-से तेल का इस्तेमाल करें?

    सही तेल का चुनना एक मुश्किल निर्णय है, क्योंकि बाज़ार में इतने सारे तेल है। यहां सही तेल चुनने के लिए कुछ सुझाव दिए गए है।

    पहले जाने कि तेल में क्या-क्या है?

    कई तेल में पहले से ही अन्य तेल मिला दिए जाते है। पहले पढ़कर ये जान ले कि उसमें क्या – क्या है।

    अपने बालों के बारे में जान लें

    हम सभी अलग – अलग है, और ज़रूरी नहीं कि एक इंसान के लिए जो तेल काम करे वो दूसरे के लिए भी काम करेगा। एक तेल का यदि अधिक विज्ञापन दिया जाता है तो इसका मतलब ये नहीं कि वो आपके बालों के लिए सही है।

    एक तेल का प्रयोग करके देखे और यदि वह आप पर काम नहीं करता तो किसी और तेल का इस्तेमाल करने से न डरे।

    तेल अधिक चिकने होते है तो बालों में उसे अधिक न लगाए। इसके अलावा यह बात ध्यान रखे कि बदलाव एक रात में नहीं होता। इसलिए जो भी तेल आप चुने, उसे लगातार इस्तेमाल करें।

    3 thoughts on “बालों में कौनसा तेल लगाना चाहिए?”
    1. main baalon mein har week mein do baar nariyal ka tel lagaata hoon ye mere baalon ko kaala bhi rakhtaa hai shiny bhi or majboot bhi

    2. main baalon mein har week mein do baar nariyal ka tel lagaata hoon ye mere baalon ko kaala bhi rakhtaa hai shiny bhi or majboot bhi

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *