Sat. Apr 20th, 2024
    संत गुरमीत राम रहीम बलात्कार मामला

    11:10 – ताजा जानकारी के मुताबिक पंचकूला अदालत में बाबा राम रहीम पर सुनवाई शुरू हो चुकी है।

    पंचकूला में आज बाबा राम रहीम पर दो अलग अलग हत्याओं पर सुनवाई होगी। हिंसा की आशंका से अदालत के आसपास इलाकों में कड़ी सुरक्षा के इंतज़ाम किये हैं।

    दरअसल 2002 में सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या हो गयी थी। इसके बाद राम रहीम पर पर्दाफाश करने वाले एक पत्रकार राम चन्दर पत्रकार की भी हत्या कर दी गयी थी। इन दोनों मामलों में डेरा के गुंडे शामिल थे।

    इसपर अब बाबा पर सुनवाई होगी। 25 अगस्त को बाबा रहीम को बलात्कार के मामले में 20 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद से बाबा रोहतक की सुनारिया जेल में अपनी सजा काट रहा है।

    बाबा राम रहीम पर और भी कई खुलासे हुए हैं। हाल ही में बाबा के एक ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया था जिससे बाबा की और करतूतों का पर्दाफास हो सकता है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।