Fri. Apr 19th, 2024
    50 रूपए का नोट

    भारतीय रिज़र्व बैंक ने यह घोषणा की हैं कि बहुत जल्द देश में 50 रूपए का नया नोट जारी किया जाएगा। इसके अलावा 50 रूपए का पुराना नोट भी बाज़ार में चलता रहेगा। रिज़र्व बैंक के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि नए नोट की तस्वीरें जारी कर की। नए नोट महात्मा गाँधी सीरीज के तहत जारी किये जाएंगे। इन नोटों पर रिज़र्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे।

    50 रूपए के इस नए नोट और पुराने नोट में कुछ बदलाव जरूर हैं। नया नोट फ्लूरोसेंट ब्लू रंग का होगा। इस नोट में एक और महात्मा गाँधी का चित्र और अशोक स्तम्भ होगा वहीँ दूसरी और दक्षिण भारत का एक मंदिर होगा। इसके पीछे भारत की सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देना मक़सद है। सरकार ने हालाँकि नया नोट जारी करने की तारीख नहीं बताई हैं लेकिन इसकी घोषणा जरूर कर दी हैं।

    50 रूपए का नया नोट

    इससे पहले पिछले साल सरकार ने पुराने 500 और 1000 के नोट बदलकर लोगों को चौंका दिया था। सरकार के इस फैसले से लोगों को शुरूआती दौर में काफी दिक्कतें आयी थी, लेकिन धीरे धीरे यह सामान्य हो गया था। सरकार द्वारी जारी किये नए नोटों के संस्करण में ही इस नए 50 रूपए के नोट को जारी किया हैं।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।