Tue. May 14th, 2024
बलूचिस्तान

बलोच नेशनल मूवमेंट के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ब्रितानी प्रधानमन्त्री के आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर [राद्र्शन का आयोजन किया था। इसमें पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रान्त से महिलाओं के लापता होने के मामले को उठाया था। कार्यकर्ता ने कहा कि “सैकड़ो बलोच महिलायें और बच्चो का अपहरण पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान से किया है।

बलोच महिलाओं का अपहरण

14 मई को कराची में मेडिसिन की छात्रा हनी गुल बलोच का अपहरण उसके मंगेतर नसीम बलोच के साथ किया गया था। उन्हें सैन्य उत्पीड़न कक्ष में रखा गया था जहां महिला को तीन महीनो तक प्रताड़ित किया गया था। रिहाई के बाद ही उसे हमदर्द मेडिकल यूनिवर्सिटी से निष्काषित कर दिया गया था।

बीएनएम के विदेश प्रवक्ता हम्माल हैदर बलोच ने कहा कि “पाकिस्तान के ख़ुफ़िया विभाग ने हाल ही में महिलाओं और बच्चो के अपहरण की नई नीति को अपनाना शुरू कर दिया है। इससे वे बलोच राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाना चाहते हैं जो बलूचिस्तान में पाक सेना के अत्याचारों के खिलाफ संघर्ष कर रहे है।”

उन्होंने कहा कि “हालात अब बिगड़ते जा रहे हैं। हमारे समक्ष सूचना है कि पाकिस्तानी सुरक्षा सेना ने 100 से अधिक बलोच महिलाओं का अपहरण किया है। वे गुमशुदा है। हमारे पास रिपोर्ट्स है कि पाकिस्तानी ख़ुफ़िया विभाग ही महिलाओं का अपहरण कर रहे हैं और उन्हें गोपनीय प्रताड़ना जेलों में रखा जा रहा है जो बेहद बुरी स्थिति में हैं।”

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि “हम ब्रितानी प्रधानमन्त्री के दफ्तर को बलूचिस्तान में खराब मानवीय अधिकारों की स्थिति से अवगत करना चाहते हैं।” बीएनएम के अध्यक्ष हाकिम बलोच ने कहा कि “हम विश्व को इस तथ्य से अवगत करना चाहते हैं कि पाकिस्तानी सेना बलोच महिलाओं का अपहरण कर रही है।  हाल ही में उन्होंने अवारन, डेरा बुगती और बोलन व माक्रण के विभिन्न भागो से महिलाओं का अपहरण किया था।”

कार्यकर्ता ने कहा कि “सेना कराची से भी महिलाओं का अपहरण कर रही है। हम दुनिया को बताना चाहते हैं कि उन्होंने पाकिस्तान के इन अमानवीय कृत्यों के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी। बलूचिस्तान में चीन-पाक आर्थिक गलियारा परियोजना विफल हुई है इसलिए पाकिस्तान प्रान्त में अपनी पैठ खोता जा रहा है। अब, बलोच राजनीतिक कार्यकर्ताओं और उनके नेताओं पर दबाव डालने की कोशिश कर रहा है। वे हमारी महिलाओं का अपहरण कर रहे हैं। हम चाहते है दुनिया बलोच जनता की परेशानियों को समझे और हमें समर्थन करे।”

By कविता

कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *