Wed. Apr 24th, 2024
    भारत ब्लूचिस्तान नरसंहार

    पाकिस्तान के बलूचिस्तान के लोगों ने भारत से सहायता की अपील की है। विश्व बलोच महिला फोरम ने कहा कि पाकिस्तानी सरकार व सेना की तरफ से बलूचिस्तान के लोगों पर हिंसा व अत्याचार किए जा रहे है। जिस वजह से कई निर्दोष लोग मारे जा चुके है।

    इसलिए बलोच नरसंहार को रोकने के लिए इन्होंने भारत से मदद की अपील की है। फोरम ने भारत से कहा है कि वो नैतिक जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए बलूचिस्तान में चल रहे नरसंहार को रोकने में आगे आकर अपनी भूमिका अदा करे।

    बलोच शहीद दिवस के अवसर पर एक प्रोफेसर नायला बलोच ने पाकिस्तान की तरफ से किए जा रहे बलूचिस्तान नरसंहार को रोकने के लिए दुनिया भर के साथ ही मुख्य रूप से भारत से मदद की गुहार लगाई है। गौरतलब है कि पाकिस्तान के प्रांत बलूचिस्तान में लोगों को काफी यातनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

    बलोच लोगों पर किया जा रहा अत्याचार

    यहां के लोगों के साथ बलात्कार, हत्या, मारपीट व अपहरण सहित कई अपराध किए जा रहे है। ये सब पाकिस्तानी सेना व आतंकियों की तरफ से किए जा रहे है।

    जिस वजह से बड़ी संख्या में लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी है। बलूचिस्तान में आतंकवाद भी अपनी जड़े जमा चुका है। यहां के लोग चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर प्रोजेक्ट को लेकर भी विरोध कर रहे है। क्योंकि ये प्रोजेक्ट यहां से भी गुजरेगा।

    बलूचिस्तान के लोगों पर किए जा रहे अत्याचारों को रोकने के लिए बलोच नेता ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी अपील की। विश्व बलोच महिला फोरम ने कहा कि भारत उपमहाद्वीप में सभी स्वतंत्र राज्यों का प्रमुख देश माना जाता है।

    संयुक्त राष्ट्र से जांच आयोग की मांग की

    इस दौरान विभाजन किए लोगों के शिकार होने पर भारत की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वह बलूचिस्तान हिंसा के खिलाफ भी आगे आए। जिस प्रकार भारत ने बांग्लादेश की मदद की थी उसी तरह हमारी भी मदद करे। इसके अलावा इस्लामी सहयोग संगठन से भी ब्लूच के लोगों के उत्पीड़न के बारे में बताते हुए मदद की अपील की।

    साथ ही संयुक्त राष्ट्र से एक जांच आयोग की स्थापना करने की गुजारिश की जो कि पाकिस्तानी सेना की तरफ से किए जा रहे अत्याचारों की जांच करे। इन्होंने कहा कि स्वतंत्र बलूचिस्तान युद्धग्रस्त अफगानिस्तान को स्थिर करने में मदद कर सकता है।