Fri. Mar 29th, 2024
    बरमूडा ट्रायंगल bermuda triangle in hindi

    विषय-सूचि


    बरमूडा ट्रायंगल, जिसको Devil’s ट्रायंगल भी कहा जाता है अटलांटिक महासागर में पाया जाने वाला एक त्रिकोणीय जगह है जो फ्लोरिडा, बरमूडा एवं प्यूर्टो रीको से घिरा हुआ है।

    जिसके बारे में ऐसा माना जाता है कि वहां जाकर हवाई जहाज या समुद्री जहाज रहस्मय तरीके से हवा में या गहरे पानी में गायब हो जाते हैं। एक लेखक ने इस जगह को बरमूडा ट्रायंगल का नाम दिया।

    बरमूडा ट्रायंगल के तथ्य, घटनाएं (facts about bermuda triangle in Hindi)

    बरमूडा ट्रायंगल का रहस्य

    कई शोधकर्ताओं ने इस जगह से जुड़े अलग अलग तथ्य सामने रखे हैं। किसी ने यह कहा कि इस जगह के नीचे या समुद्र के अंदर अटलांटिस जगह मौजूद है जिसके कारण अजीब घटनाएं होती रहती हैं। फिर यह भी कहा गया है कि वहां परजीवी ग्रह के प्राणियों का वास है।

    इस जगह पर लगभग एक दर्जन समुद्री जहाज एवं वायुयान गायब हो चुके हैं। इस जगह के रहस्यमयी होने की सबसे पहली बात क्रिस्टोफर कोलंबस ने रखी। जब उसका जहाज इस जगह से थोड़ा नजदीक आया, तो उस रात कोई उल्का पिंड आकर समुद्र में धमाके के साथ ध्वस्त हो गया। अपनी किताब में कोलंबस ने इन सब बातों का जिक्र किया है। उसने आगे लिखा है कि वहां पहुँचने पर जहाज के कंपास ने काम करना बंद कर दिया।

    साल 1918 में USS Cyclops नामक 542 फिट लम्बा नेवी का समुद्री जहाज  जिसमे 300 नाविक थे, वे इस जगह के आसपास डूब गए। जब उनको खोजने के लिए खोज अभियान चलाया गया, उसमे इस जहाज का एक मलबा भी नहीं मिला। कई सालों बाद इस घटना के समानांतर ही US नेवी के दो और जहाज इसी जगह पर डूब गए।

    साल 1909 में पूरे संसार की अकेले समुद्री यात्रा करने वाला व्यक्ति जोशुआ स्लोकम इस जगह के आसपास गायब हो गया और उसका कुछ नहीं पता चला। अमेरिकन नेवी के कुछ जहाज  14 पाइलटों सहित  इस जगह पर जाकर गायब हो गए।

    आधुनिक वैज्ञानिकों का मत (Theories of Modern Scientists on bermuda triangle)

    वैज्ञानिकों ने बरमूडा ट्रायंगल के रहस्यमयी होने के बात को नकार दिया है। कोलंबस के जहाज के मैग्नेटिक कंपास के काम न करने के तथ्य की यह व्याख्या दी गयी है कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि बरमूडा ट्रायंगल एक अकेला ऐसा जगह है जहां उत्तरी और दक्षिणी मैग्नेटिक रेखा एक दूसरे से मिलते हैं।

    आगे यह कहा गया कि भयानक ज्वारीय लहरों के कारण यहां इस प्रकार की घटनाएं होती होंगी। किसी रहस्यमयी जिओमागनेटिक विसंगति के कारण जहाजों का कंपास काम करना बंद कर देता होगा जिसके कारण भ्रमित हो जाते होंगे और जहाज दुर्घटनाग्रस्त हो जाता होगा।

    कुछ वैज्ञानिकों ने अपने शोध के बाद यह कहा कि पृथ्वी के इस भाग में समुद्र के नीचे जलनीय मीथेन गैस बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता होगा जिसके कारण जब भी बिजली कड़कती होगी या तूफान आता होगा तब मीथेन गैस के बहुत बड़े bubble बनते होंगे, इस दौरान जब भी कोई समुद्री जहाज या हवाई जहाज इस जगह से गुजरता होगा वह दुर्घटनाग्रस्त हो जाता होगा।

    भले ही इस क्षेत्र में कई अजब गजब घटनाएं हो चुकी हो, लेकिन आधुनिक वैज्ञानिक इस बात का पूरी तरह से खंडन करते हैं कि इन घटनाओं के पीछे एलियन या अन्य रहस्यमयी शक्ति का हाथ है।

    आप अपने सवाल एवं सुझाव नीचे कमेंट बॉक्स में व्यक्त कर सकते हैं।

    4 thoughts on “बरमूडा ट्रायंगल का रहस्य क्या है?”
    1. Bermuda triangle ko devil’s triangle Kyu kaha jaata hai? Vaha aisa Kya hai ki ship or aeroplane vaha jaakar doob jaati hain

    2. Waha high magnetic power hai jiske wajhaa se compass kam karna band kar deta hai (sayad us wakt space Astriod ke jagh koi asi chij gri thi jo super magnetic power utpan karti hai)

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *