Sat. Apr 20th, 2024
    राजद नेता बिहार

    मोदी सरकार के वित्त मंत्री अरूण जेटली ने साल 2018-19 का आम बजट लोकसभा में पेश किया। बजट पेश होने के बाद देशभर से तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कोई इस बजट को अच्छा बता रहा है तो कोई बेहद आम व सामान्य बजट बता रहा है। वहीं मोदी सरकार के विपक्षी दलो का कहना है कि इस बजट में देश की आम जनता के लिए कुछ खास नहीं है।

    मुख्य रूप से बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने आम बजट की जमकर आलोचना की है। तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बजट में बिहार राज्य को कुछ भी नहीं मिला है। तेजस्वी ने ट्वीट करके इस बजट को बिहार के खिलाफ बताया। ट्वीट पर मोदी सरकार पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा कि इसमें बिहार के लिए तो कुछ भी नहीं।

    बिहार को विशेष पैकैज और बिहार के विशेष राज्य के दर्जे में से कुछ भी नहीं मिला। अब नीतीश कुमार जी बताएं कि क्या यही उनके लिए डबल इंजन है? नीतीश जी की वजह से भाजपा की केंद्र सरकार बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

    मोदी सरकार की योजनाएं सिर्फ कागजों पर

    तेजस्वी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आडे हाथ लेने में कोई कसर नहीं छोडी। यादव ने बजट को किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाला करार दिया है।

    इतना ही नही तेजस्वी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि मोदी सरकार ने जमीनी स्तर पर कोई भी काम नहीं किया है। ये योजनाएं सिर्फ कागजो पर ही है। यादव ने कहा कि अगर मोदी सरकार वास्तव में किसानों के बारे में चिंता करती है  तो उनके कर्ज को माफ क्यों नहीं करती है। इस तरह के उपाय से उनकी आय में वृद्धि हो सकती है।