Sat. Apr 20th, 2024
    bollywood diwali

    बच्चन परिवार ने इस बार की दिवाली अपने परिवार के साथ मनाई। इस मौके पर उन्होंने एक नंदी पूजा रखी और उसके बाद दिवाली का उत्सव मनाया। इस समारोह में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन ने साथ मिलकर दिवाली मनाई।

    ऐश्वर्या राय एक पारंपरिक पोशाक में दिखीं इसके साथ उन्होंने गुलाबी लिपस्टिक और हल्का काजल लगा रखा था। ऐश्वर्या के कपड़े आराध्या से मिलते-जुलते लग रहे थे। अभिषेक ने एक हरे रंग का कुर्ता पहन रखा था। वहीं अमिताभ बच्चन और जया दोनों ने सुनहरे रंग के कपड़े पहन रखे थे।

    https://www.instagram.com/p/Bp4uxvKncNa/

    https://www.instagram.com/p/Bp4vidbnGN-/

    https://www.instagram.com/p/Bp5Wn_RBMnR/

    https://www.instagram.com/p/Bp5WjxNBZWw/

    https://www.instagram.com/p/Bp5Wfg4hsaD/

    कुछ दिनों पहले भी ऐश्वर्या और आराध्या ने फैशन वीकेंड 2018 में मनीष मल्होत्रा के लिए वाल्क करते हुए एक ही रंग के कपड़े पहने थे। ऐश्वर्या राय लाल और सफ़ेद रंग के गाउन में कमाल की लग रही थीं और आराध्या ने भी उसी रंग का गाउन पहना हुआ था।

    https://www.instagram.com/p/Bolc3cYFvu0/

    https://www.instagram.com/p/BokgiaClaUe/

    अमिताभ बच्चन की फ़िल्म ‘ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान‘ 8 नवम्बर को रिलीज़ हुई है और यह भारत की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन गई है।

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *