Fri. Mar 29th, 2024
    बंदर के बारे में जानकारी facts about monkey in hindi

    विषय-सूचि


    अपने पूरे जीवन काल में, हम सब बंदर को देखकर, कभी ना कभी हँसे भी हैं, और उनसे उतना ही परेशान भी हुए हैं। लेकिन ये जानवर बहुत ही समझदार और चालाक प्रवृति के होते हैं।

    इस लेख में हम बंदरों के बारे में कुछ रोचक जानकारी और तथ्य आपके सामने पेश करेंगे।

    बंदर के बारे में तथ्य (facts about monkey in hindi)

    1. बंदर के करीबन 260 प्रकार होते हैं।
    2. कुछ बंदर ज़मीन पर रहते हैं, और कुछ पेड़ पर।
    3. बंदर के अलग-अलग प्रकार, अलग-अलग तरह का खाना खाते हैं।
    4. ज़्यादातर बंदरों के पूँछ होते हैं।
    5. दुनिया में सबसे बड़े बंदर का वज़न करीब-करीब 35 किलो हैं।
    6. बंदर लिखे हुए अंक पढ़ पाते हैं, और इन्हें गिन भी सकते हैं।
    7. दुनिया का सबसे छोटा बंदर, एक चूहे जितना होता है।
    8. इंसानों की तरह, बंदरों में फैले गए बीमारियों में से – ईबोला रैस्टन, बी वाइरस, पीत ज्वर (yellow fever), और यक्ष्मा (tuberculosis) जैसे बीमारी, कुछ हैं।
    9. बंदर का पूँछ का अंत, एक इंसान के उंगलियों के निशान का काम करता है।
    10. बंदर से जुड़े कई सारे धार्मिक ग्रंथ और कहानियाँ अभी भी बच्चों को सुनाई जाती हैं। उन्में से हनुमान की कहानी एक हैं।
    11. बंदर को बहुत लोग आज भी भगवान का दर्जा देकर, उसकी पूजा करते हैं। लेकिन कहा जाता है कि सालों पहले, औरतों को इसकी अनुमती नहीं दी गई थी।
    12. लोग अक्सर मानते हैं कि इंसान, बंदर का ही एक रूप है। लेकिन, असल बात ये है कि करीबन 25-30 मिलियन साल पहले, इन दोनों के पूर्वज एक ही थे। वहाँ से इनका विकास धीरे-धीरे होता गया, और इन्हें आज का जीवन मिला।
    13. ऑस्ट्रेलिया और अंटार्टिका में बंदर नहीं दिखते हैं।
    14. इस जानवर की आयू 10-50 साल तक की होती है।
    15. बबून नाम के एक बंदर के प्रकार की भाषा में लगभग 30 आवाज़ होते हैं। वे एक दूसरे के साथ, इशारों के द्वारा भी सम्पर्क में रहते हैं।
    16. एक दूसरे के शरीर से छोटे-छोटे जीव, और गंदगी निकालने से, बंदरों में प्यार और दोस्ती बढ़ता है। ये भी एक दूसरे के साथ सम्पर्क में रहने का एक तरीका है।
    17. एक दूसरे को आसानी से पहचानने के लिए, कई बंदर अपने पूँछ पर खाना मसल देते हैं।
    18. कई बंदरों को, दवाइयों की जाँच करने के लिए, वैज्ञानिक द्वारा इस्तेमाल किया जाता है।
    19. कुछ बंदर, इंसानों की तरह, अपने खाने को धोकर ही खाते हैं।
    20. बंदर के एक प्रकार, अपने आप को आइने में पहचान जाते हैं।
    21. कुछ बंदरों को बारिश के मौसम में बहुत छींक आते हैं।
    22. कुछ बंदर, अपने हाथों से पेड़ों पर लटकते हुए, एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर चढ़ जाते हैं।
    23. लेकिन कुछ अन्य बंदर, एक पेड़ से दूसरे पेड़, कूद-कूद कर जाते हैं।
    24. जब बंदरों को गुस्सा आता है तो वे अपने होंठ को खींचते हैं और उबासी लेते हैं।
    25. बंदर अक्सर पेड़, पर्वत, जंगल आदि में पाए जाते हैं।

    बंदर के बारे में अधिक जानकारी (more facts about monkey in hindi)

    1. ज़्यादातर बंदर फल, सब्ज़ी और दूसरे जानवरों को खाते हैं। लेकिन कुछ बंदर, गंदगी को भी खाते हैं।
    2. कुछ बंदरों के 36 दाँत होते हैं, और कुछ के 32।
    3. बंदर कई सारे उपकरण अपने फायदे के लिए, बहुत ही अच्छे तरीके से इस्तेमाल कर पाते हैं।
    4. कुछ बंदर अपने पूरे जीवन काल में करीबन 80% आराम ही करते हैं।
    5. बंदर केले के छिलके को नहीं खाते हैं। वे केले को छीलकर ही खाते हैं।
    6. कुछ बंदरों के बड़े-बड़े मूँछ होते हैं।
    7. हमें बंदर को छूना नहीं चाहिए। उन्हें यह बात पसंद नहीं आती है, और वे गुस्सा हो जाते हैं।
    8. बंदर बहुत ही समझदार जानवर होते हैं।
    9. कुछ साल पहले, बंदरों को लोगों के मनोरंजन के लिए इस्तेमाल किया जाता था, और इससे इंसान कुछ पैसे कमा लेते थे।
    10. बच्चों को ऐसे मनोरंजन के कार्यक्रम बहुत ही पसंद आते थे।
    11. बंदर दिवस, 14 दिसम्बर को मनाया जाता है।
    12. कुछ बंदरों की आवाज़, लगभग 3 मील दूर तक सुनाई देती है।
    13. बंदरों को पालतू जानवर भी कहा जा सकता है।
    14. कई देश में बंदरों को घर पर रखना गैर-कानूनी होता है, लेकिन फिर भी कुछ लोग, इस कानून को तोड़ देते हैं।
    15. बंदरों के पूँछ की लम्बाई, एक जैसी नहीं होती है। ये फरक अलग-अलग प्रकार के बंदरों में दिखता है।
    16. बंदरों के पूँछ बहुत ही ताकतवर होते हैं।
    17. बंदर अपने पूँछ की मदद से, अपने शरीर का संतुलन बनाए रखते हैं। साथ ही, वे इस अंग के द्वारा, पेड़ों पर लम्बे समय के लिए उलटे लटक पाते हैं।
    18. कुछ बंदर रंगों के बीच का फरक समझ पाते हैं, लेकिन कुछ सिर्फ काले और सफेद के अंतर को।
    19. कई देश में बंदरों को किसान के फसल को बर्बाद करने के लिए, मार दिया जाता है।
    20. इन्हें हर चीज़ जानने की जिज्ञासा लगी रहती है, जिसके कारण वे कई बार समस्या में पड़ जाते हैं।
    21. एक बंदर, सन् 1949 में चाँद पर भी गया था।
    22. लेकिन दम घुटने के कारण उस बंदर की मौत हो गयी।
    23. बंदरों के नाक बिल्कुल सपाट-से होते हैं।
    24. कहते हैं कि बंदरों की आँखें, इंसानों की आँखों से मिलती हैं।
    25. भारत में अलग-अलग प्रकार के, बहुत सारे बंदर पाए जाते हैं।
    26. यहाँ मंदिरों में पाए गए बंदरों की कई लोग पूजा भी करते हैं।
    27. बंदर अक्सर 12 के झुंड में रहते हैं।
    28. इंसानों की तरह, बंदर भी किसी के मौत का शोक मनाते हैं, किसी बात की खुशी मनाते हैं, और कभी-कभी अपना गुस्सा भी व्यक्त करते हैं।
    29. बंदर के कुछ प्रकार विलुप्त होने के खतरे में हैं।
    30. बंदर के एक प्रकार के नाक बहुत ही लम्बे होते हैं। उनके उम्र के साथ, उनके आक और भी लम्बे होते जाते हैं।
    31. बंदर अक्सर दिन के समय में सबसे ज़्यादा फुर्तीले होते हैं।

    अगर आपका इस विषय में कोई भी सवाल या सुझाव हो, तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *