Fri. Apr 19th, 2024

    अभिषेक बच्चन के फैंस के लिए एक खुश ख़बरी है। साल 2020 में अभिषेक एक बड़ी फिल्म में अभिनय करते हुए दिखाई देने वाले हैं। जहां अभिषेक बच्चन के फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे, वहीं आज अभिषेक ने अपने सभी फैंस के साथ अपनी आने वाली फिल्म ‘लूडो’ का पहला पोस्टर शेयर किया है।

    https://www.instagram.com/p/B6kVbJyJGfT/

    अभिषेक बच्चन को आखरी बार साल 2018 में अनुराग बासु द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मनमर्जियां’ में देखा गया था। उस फिल्म को दर्शको ने बहुत पसंद किया था। इस बार भी अभिषेक निर्देशक अनुराग बासु की फिल्म ‘लूडो’ में अभिनय करते हुए दिखाई देने वाले हैं। फिल्म में मुख्य किरदारों को राजकुमार राओ, अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, सानिया मल्होत्रा और फातिमा सना शेख ने अभिनय किया है।

    फिल्म के पोस्टर को शेयर करने के बाद अभिषेक की बहन ‘श्वेता बच्चन’ ने भी फिल्म के प्रति अपनी उत्सुक्ता को दर्शाते हुए कमेंट किया है। उन्होंने लिखा “इंतज़ार नहीं हो रहा।”

    अभिषेक बच्चन के साथ साथ फिल्म की अभिनेत्री फातिमा सना शेख और सानिया मल्होत्रा ने भी फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है “चलो ‘लूडो’ खेले, सिनेमा में, 24 अप्रैल 2020”

    https://www.instagram.com/p/B6kN7lbFTn_/

    https://www.instagram.com/p/B6kHBLnJVbn/

    फिल्म के पोस्टर से जैसा की हम समझ पा रहे हैं, चार अलग अलग कहानी को दर्शाया जाने वाला है। लूडो के खेल की तरह इस फिल्म में भी चार अलग अलग कहानियां क्या एक दूसरे के साथ जुडी हुई होंगी, यह जानने के लिए तो हमें फिल्म के रिलीज़ होने का इंतज़ार करना पड़ेगा।

    अनुराग बासु अक्सर अपनी फिल्मो में अलग अलग कहानियो और अनोखे किरदारों को निर्देश करने के लिए जाने जाते हैं। इस बार भी अनुराग की इस फिल्म के पोस्टर को देख कर कुछ ऐसा ही लगता है की फिल्म में ज़रूर कुछ अलग देखने को मिल सकता है। फिल्म ‘लूडो’ 24 अप्रैल 2020 को रिलीज़ होगी। इस फिल्म से जुडी बाकी की जानकारी के लिए दा इंडियन वायर के साथ जुड़े रहें।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *