Tue. Apr 16th, 2024
    फातिमा सना शेख बनी टाटा मोटर्स की पहली महिला ब्रांड एम्बेसडर

    बॉलीवुड की सबसे फिट और सबसे क्यूट अभिनेत्री में से एक फातिमा सना शेख ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह ना केवल टाटा मोटर्स की पहली महिला ब्रांड एम्बेसडर बन गयी हैं बल्कि भारत में किसी कार ब्रांड का प्रचार करने वाली भी पहली महिला बन गयी हैं।

    फातिमा को पहले बार नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘दंगल’ में देखा गया था जिसमे उनके साथ आमिर खान भी नज़र आये थे। उनके प्रदर्शन को बहुत सराहा गया था। फिर जब वह आमिर और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान’ में दिखाई दी तो उनकी लोकप्रियता को और चार चाँद लग गए। और यही एक कारण है कि वह टाटा मोटर्स की पहली महिला ब्रांड एम्बेसडर बन गयी हैं।

    https://www.instagram.com/p/Bv1P7bGHA-4/?utm_source=ig_web_copy_link

    इन दिनों, फातिमा काफी व्यस्त हैं। वह पहले अनुराग बसु के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वह पहली बार बड़े परदे पर साड़ी पहने दिखाई देंगी। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव भी मुख्य किरदार में नज़र आयेंगे। फिल्म का पहला स्केड्यूल भोपाल में पूरा हो चूका है और फातिमा, निर्देशक अनुराग के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूँ।

    https://www.instagram.com/p/BtA9MKXHpBt/?utm_source=ig_web_copy_link

    फातिमा अपने किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट कर रही हैं। अनुराग बसु की फिल्म के बाद, वह सैफ अली खान के साथ फिल्म ‘भूत पुलिस‘ में दिखाई देंगी जो एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। पवन कृपलानी द्वारा निर्देशित फिल्म का निर्माण फॉक्स स्टार स्टूडियोज कर रहा है।

    फातिमा ने इससे पहले भी अपने दोनों किरदारों के लिए जी तोड़ मेहनत की थी। फिल्म ‘दंगल’ में वह एक पहलवान की भूमिका में नज़र आई थी जिसके लिए उन्होंने खुद को शारीरिक के साथ साथ मानसिक तौर पर भी मजबूत बनाया। फिर उसके अगले ही फिल्म ‘ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान’ में उन्होंने एक राजकुमारी का किरदार निभाया और इसके लिए उन्होंने तीरंदाजी सीखी।

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *