Sat. Apr 20th, 2024
    fatima sana shaikh Biography

    फातिमा सना शेख भारतीय फिल्मो की अभिनेत्री हैं। उन्होंने फिल्मो के अलावा टीवी सीरियल में भी अपनी उपस्थिति दर्शाई है। फातिमा ने हिंदी फिल्मो के अलावा अपना डेब्यू तेलुगु फिल्मो में भी किया है। फातिमा ने बाल अभिनेत्री के रूप में हिंदी फिल्म ‘चाची 420’ में अभिनय किया था।

    फातिमा के द्वारा अभिनय किए गए टीवी सीरियल और फिल्मो की बात करे तो उन्होंने ‘बड़े दिलवाले’, ‘बिट्टू बॉस’, ‘आकाश वाणी’, ‘दंगल’, ‘ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान’, ‘अगले जनम मोहे बिटिया की कीजो’, ‘लेडीज स्पेशल’ जैसे फिल्मो और टीवी सीरियल में अभिनय करते हुए देखा गया है। अपने अभिनय की वजह से फातिमा ने कुछ अवार्ड्स को भी अपने नाम किया है।

    फातिमा सना शेख का प्रारंभिक जीवन

    फातिमा सना शैख़ का जन्म 11 जनवरी 1992 को हैदराबाद, तेलंगाना में हुआ था। फातिमा इस्लाम धर्म को मानती हैं। उन्होंने अपने स्कूल की पढाई ‘सट. ज़ेवियर हाई स्कूल’, मुंबई से पूरी की थी। इसके बाद फातिमा ने ‘मीठीबाई कॉलेज’, मुंबई से अपने ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की थी। फातिमा साल 1997 से ही फिल्मो में अभिनय करती आ रही हैं।

    व्यवसाय जीवन

    फातिमा के टीवी सीरियल का सफर

    फातिमा सना शैख़ ने अपने टीवी सीरियल में अभिनय का सफर ज़ी टीवी के सीरियल ‘अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो’ के साथ किया था। इस सीरियल में उन्होंने ‘सुमन’ नाम के किरदार को दर्शाया था। इसके बाद उन्हें सोनी टीवी के सीरियल ‘लेडीज स्पेशल’ में देखा गया था। इस सीरियल में फातिमा ने नंदा शिंदे ही बेटी ‘गीता’ का किरदार अभिनय किया था।

    साल 2011 में फातिमा को डिज्नी चैनल के शो ‘बेस्ट ऑफ़ लक निक्की’ में देखा गया था जिसमे उन्होंने ‘ऋचा शिवाय’ नाम का किरदार अभिनय किया था। इसके बाद उन्होंने डिज्नी चैनल के शो ‘बॉयज मीट गर्ल्स’ में एक मुख्य उपस्थिति भी दर्शाई थी।

    फातिमा सना शैख़ का फिल्मो का शुरुआती दौर

    फातिमा सना शैख़ ने अपने व्यवसाय जीवन की शुरुआत साल 1997 से की थी। उन्होंने सबसे पहले हिंदी फिल्म ‘इश्क़’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में फातिमा ने एक बाल कलाकार के रूप में काम किया था। इसके बाद उसी साल उन्होंने हिंदी फिल्म ‘चाची 420’ में भी अभिनय किया था। इस फिल्म में फातिमा ने ‘भारती रतन’ नाम का किरदार अभिनय किया था। फिल्म के निर्देशक का नाम ‘कमल हासन’ था।

    साल 1998 में फातिमा को हिंदी फिल्म ‘बड़े दिलवाला’ में अभिनय करते हुए देखा गया था। इस फिल्म में फातिमा ने छोटी ‘सना’ का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘शकील नूरानी’ थे और फिल्म में मुख्य किरदार को सुनील शेट्टी और प्रिया गिल ने अभिनय किया था।

    साल 2001 में फातिमा सना ने हिंदी फिल्म ‘वन 2 का 4’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘शशिलाल के. नैर’ थे। इस फिल्म में फातिमा ने इंस्पेक्टर अब्बास की बड़ी बेटी का किरदार अभिनय किया था और फिल्म में मुख्य किरदारों को अभिनेता शाहरुख़ खान, जैकी श्रॉफ और अभिनेत्री जूही चावला ने दर्शाया था।

    साल 2008 में फातिमा ने हिंदी फिल्म ‘तहान’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘संतोष सिवान’ थे और फिल्म में फातिमा सना ने ‘ज़ोया’ नाम का किरदार अभिनय किया था। फिल्म में मुख्य किरदारों को पूर्व भंडारे, अनुपम ख़ैर, सारिका, राहुल बोस, राहुल खन्ना, विक्टर बनर्जी और फातिमा सना शैख़ ने अभिनय किया था।

    साल 2012 की बात करे तो उस साल फातिमा ने हिंदी फिल्म ‘बिट्टू बॉस’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होंने ‘प्रिया’ नाम का किरदार अभिनय किया था और फिल्म के निर्देशक ‘सुपवित्र बाबुल’ थे। फिल्म में मुख्य किरदारों को पुलकित सम्राट और अमिता पाठक ने अभिनय किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में बहुत खराब प्रदर्शन किया था।

    अगले ही साल, यानी साल 2013 में फातिमा ने हिंदी फिल्म ‘आकाश वाणी’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘लव रंजन’ थे और फिल्म में फातिमा सना ने ‘सुम्बुल’ नाम का किरदार अभिनय किया था जो की फातिमा की अच्छी दोस्त होती है। इस फिल्म में मुख्य किरदार को कार्तिक आर्यन, नुसरत बरूचा, फातिमा सना शैख़ और सनी सिंह ने अभिनय किया था।

    साल 2015 में फातिमा ने अपना डेब्यू तेलुगु फिल्म में किया था। उन्होंने फिल्म ‘नववु नेनु ओक्कटवुडाम’ में अभिनय किया था जिसमे उन्होंने ‘श्रुति’ नाम के किरदार को दर्शाया था।

    साल 2016 में फातिमा सना खान ने अपनी लोकप्रियता को चार चाँद लगाए थे। उन्होंने अपना अभी तक का सबसे लोकप्रिय किरदार दर्शाया था। फातिमा ने उस साल हिंदी फिल्म ‘दंगल’ में अभिनय किया था, जिसके निर्देशक ‘नितेश तिवारी’ थे और निर्माता आमिर खान थे। फिल्म में फातिमा ने ‘गीता फोगाट’ नाम की खिलाडी का किरदार दर्शाया था जो की फ्रीस्टाइल रेसलर होती हैं। फिल्म में मुख्य किरदारों को आमिर खान, साक्षी तंवर, फातिमा सना खान, जैरा वसीम, सैन्य मल्होत्रा, सुहानी भटनागर, अपारशक्ति खुराना और गिरीश कुलकर्णी ने अभिनय किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में बेहतरीन कमाई की थी और साथ ही फातिमा के अभिनय की बहुत प्रशंसा भी की गई थी।

    साल 2018 में भी फातिमा एक बार फिर एक बड़ी फिल्म का हिस्सा बनी थीं। उन्होंने हिंदी फिल्म ‘ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान’ में अभिनय किया था, जिसमे उन्होंने ‘ज़फ़िरा बैग’ नाम का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘विजय कृष्णा आचार्य’ थे और फिल्म में मुख्य किरदारों को अमिताभ बच्चन, आमिर खान, फातिमा सना शैख़ और कैटरीना कैफ ने अभिनय किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में बहुत ख़राब प्रदर्शन किया था।

    फातिमा सना शैख़ के आने वाले फिल्मो की बात करे तो उन्हें आगे हिंदी फिल्म ‘भूत पुलिस’ में देखा जाएगा।

    पुरस्कार और उपलब्धियां

    • 2017, हिंदी फिल्म ‘दंगल’ के लिए ‘बेस्ट डेब्यू (फीमेल)’ और ‘बेस्ट एक्शन एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला था।

    फातिमा सना शेख का निजी जीवन

    फातिमा शैख़ के पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उन्हें खाने में चिकन बहुत पसंद है। फातिमा के पसंदीदा अभिनेता शाहरुख़ खान है। अभिनेत्रियों में उन्हें प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और प्रीति ज़िंटा पसंद है। फातिमा की पसंदीदा फिल्म ‘अमेरिकन साइको’ हैं। फातिमा की हॉबी डांस करना, पढ़ना, स्केच बनाना और फोटोग्राफी करना पसंद है। फातिमा एक अच्छी अभिनेत्री के अलावा एक बेहतरीन डांसर भी हैं।

    फिल्म दंगल की शूटिंग के दौरान ज़ायरा वसीम, सान्या मल्होत्रा और सुहानी भटनागर के साथ फ़ातिना सना शैख़, आमिर खान के मुंबई के पुराने फ्लैट में लगभग 6 महीनो तक रही थीं।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *