Sat. Apr 20th, 2024
    नितिन संदेसरा

    भारत के केंद्रीय जांच ब्यूरो ने नाइजीरिया की इंटरपोल से गुजरात की स्टर्लिन बायोटेक के फरार नितिन संदेसरा की वहां होने की पुष्टि करने लिए कहा है। नितिन संदेसरा बैंक से जालसाजी करके 3500 करोड़ का चुना लगाकर देश छोड़कर रफूचक्कर हो गया है।

    रिपोर्ट के मुताबिक संदेसरा अपने परिवार सहित संयुक्त अरब अमीरात छोड़कर नाइजीरिया में जा बैठा है। भारत की नाइजीरिया के साथ कोई ख़ास समझौता नहीं है लिहाजा उसके प्रत्यर्पण में कठिनाई हो रही है। जांच ब्यूरो को संदेसरा के वहां होने की कोई पुख्ता जानकारी नही है।

    रिपोर्ट के मुताबिक एजेंसी ने संदेसरा और उसके परिवार को ढूढ़ने के लिए नाइजीरियन इंटरपोल अथॉरिटी से आग्रह किया है। पिछले अक्टूबर में ब्यूरो ने स्टर्लिंग बायोटेक के सभी कर्मचारियों और आंध्र बैंक के पूर्व डायरेक्टर को जांच के दायरे में ले लिया था।

    सीबीआई ने आरोप लगाया कि कंपनी ने आंध्र बैंक से 5000 करोड़ का लोन लिया था जो अब गैर निष्पादित संपत्ति में परिवर्तित हो गया है। इस समूह के खिलाफ 31 दिसंबर 2016 में 5383 करोड़ बकाये की प्राथमिकी दर्ज कि गयी थी। प्राथमिकी में आरोप है कि कंपनी ने गलत उत्पादन, निवेश और पूँजी संपत्ति का रिकॉर्ड दर्ज किया हुआ था। जून, 2011 में आयकर विभाग ने कंपनी को सर्च किया था जिसमे स्टर्लिंग बायोटेक के 25 परिसरों को बंद कर दिया था।

    सीबीआई ने स्टर्लिंग पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार की धाराएं लगाई है। सीबीआई ने आरोप लगाया कि बैंक से लोन पास करने के लिए गलत दस्तावेज तैयार किये गए। भारत और विदेशो में शेयर किसी अनजान नाम से लिए गए जिसका अधिकार डायरेक्टर के पास था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *