Thu. Mar 28th, 2024
    priyank sharma biography in hindi

    प्रियांक शर्मा एक मॉडल, अभिनेता, डांसर और कोरियोग्राफर हैं। इन्होने सबसे पहले एक मॉडल के रूप में काम किया हैं। प्रियांक को सबसे पहले एमटीवी के शो ‘रोडीज़’ में देखा गया था। उस शो में इनका प्रदर्शन बहुत अच्छा था। इसके बाद उन्हें कलर्स टीवी के शो ‘बिग बॉस’ में भी देखा गया था।

    प्रियांक ने अपने अभिनय की शुरुआत 2016 में आए सीरियल ‘प्यार तूने क्या किया’ से की थी। इसके बाद उन्होंने एक पंजाबी हिंदी गाने में अभिनय भी किया था। प्रियंक शर्मा के लुक्स और उनकी बॉडी की वजह से वह लड़कियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इन्हे बिग बॉस 13 में एक अतिथि के रूप में भी देखा जा चूका है।

    प्रियांक शर्मा का प्रारंभिक जीवन

    प्रियांक शर्मा का जन्म 2 अगस्त 1993 को दिल्ली में हुआ था। प्रियांक शर्मा ने पंजाबी परिवार में जन्म लिया था। इनके परिवार में इनके माँ पापा के अलावा प्रियांक की एक छोटी बहन हैं जिनका नाम ‘अनुष्का शर्मा’ हैं। प्रियांक शर्मा ने अपने कॉलेज की डिग्री ‘स्काइलाइन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी’ से प्राप्त की थी।

    बचपन से ही प्रियांक को डांसिंग का बहुत शौक रहा है इसलिए उन्होंने ‘श्यामक डावर’ के डांस स्कूल में अपना नाम दर्ज कराया था। उन्होंने यहाँ से डांस सीखा था। उसके बाद प्रियांक ने ‘श्यामक डावर’ के साथ कोरियोग्राफर के रूप में में तीन साल तक काम भी किया हुआ है।

    प्रियांक ने अपने अच्छे लुक्स और अच्छी पर्सनालिटी की वजह से मॉडल बनने का सोचा था और जब मॉडलिंग की दुनिया में कामयाबी हासिल कर ली थी तब उन्होंने अभिनेता बनने का फैसला लिया था।

    प्रियांक शर्मा का व्यवसायिक जीवन

    प्रियांक शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत एक कोरिओग्राफर के रूप में की थी। इन्हे बचपन से ही डांस करने का बहुत शौक रहा है। डांस में मास्टरी हासिल करने के बाद उन्होंने कोरियोग्राफर बनके काम किया था। अपने डांसिंग के सफर की शुरुआत करने के बाद प्रियांक ने एक मॉडल के रूप में काम करना शुरू किया था।

    इस दौरान प्रियांक शर्मा ने 2016 में अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इनका सबसे पहला शो ‘प्यार तूने क्या किया’ था। यह शो ज़िंग चैनल पर दर्शाया जाता था। इस शो में प्रियांक ने कैमिया का किरदार अभिनय किया था। इस शो में अभिनय करने के बाद प्रियांक शर्मा ने लगातार 3 टीवी शोज में एक कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था। 2017 में इन्होने सबसे पहले एमटीवी के शो ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला सीजन 10’ में भाग लिया था।

    यह शो एक रोमांटिक और कंट्रोवर्सिअल शो हैं, जहा लड़के लड़कियां एक दूसरे को डेट करते हैं। इस शो में प्रियांक की साथी ‘दिव्या अग्रवाल’ थी, जो की बाद में इनके साथ प्यार के रिश्ते में भी बंधी थी। यह दोनों इस शो के रनर- अप भी रहे थे।

    2017 में प्रियांक शर्मा ने एमटीवी के एक और शो में भाग लिया था। इस शो का नाम ‘एमटीवी रोडिस राइजिंग’ था। यह शो युवा लड़कों और लड़कियों के बीच बहुत प्रचलित और लोकप्रिय है। इस शो में भी प्रियांक ने एक कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था। प्रियांक शर्मा ने अभिनेता ‘करन कुंद्रा’ की टीम के लिए खेल खेला था। हालाकि प्रियांक शो के विजयता तो नहीं बन सके थे लेकिन उन्होंने जनता का भरपूर प्यार बटोरा था।

    इसी दौरान प्रियांक शर्मा की लोकप्रियता को बढ़ता देख, उन्हें कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में भाग लेने का प्रस्ताव मिला था। प्रियांक ने कलर्स टीवी के सबसे ज़्यादा लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीजन 11 में एक कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था। इस शो में इन्होने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था जिसकी वजह से इन्हे लोग वोटों के बदौलत बचाते रहे थे और शो का हिस्सा बनाए रखा था। प्रियांक शर्मा ने इस शो में 90 दिन तक का सफर बिताया था जिसके बाद उन्हें शो को अलविदा कहना पढ़ा था।

    बिग बॉस के शो के बाद प्रियांक को एमटीवी के शो ‘एमटीवी ट्रोल पुलिस’ में देखा गया था। 2018 में प्रियांक ने हिंदी टीवी सीरियल ‘लाल इश्क़’ में अभिनय किया था। इस सीरियल में इन्होने ‘विवान’ का किरदार अभिनय किया था। इस सीरियल को &टीवी पर दर्शाया जाता है। इस सीरियल के बाद इन्होने एक वेब सीरीज में अभिनय किया था। इस सीरीज का नाम ‘पंच बीट’ था जिसे एएलटी बालाजी में दर्शाया जाता था।

    इस सीरीज में इनके किरदार का नाम ‘राहत शर्मा’ था। प्रियांक के साथ इस सीरियल में बाकी के मुख्य किरदारों को हर्षिता गौर, सिद्धार्थ शर्मा और ख़ुशी जोशी ने निभाया था। इस सीरियल को फरवरी 2019 में कुल 13 एपिसोड के साथ शुरू किया गया था। जनता ने इस सीरीज को पसंद किया था। इसके बाद प्रियांक ने एक और वेब सीरीज ‘द हॉलिडे’ में मुख्य किरदार को दर्शाया था।

    इस सीरीज को लोगो ने कुछ ज़्यादा पसंद नहीं किया था लेकिन फिर भी सीरीज को शुरुआती दिनों में जनता की तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। वेब सीरीज के अलावा प्रियांक ने कलर्स टीवी के शो ‘किचन चैंपियन’ में भी भाग लिया था।

    प्रियांक शर्मा द्वारा अभिनय किए गए शो, सीरियल और उनके किरदार

    • 2016, ज़िंग के सीरियल ‘प्यार तूने क्या किया’ में कैमिओ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2017, एमटीवी के शो ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला सीजन 10’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2017, एमटीवी के शो ‘एमटीवी रोडीज़ राइजिंग’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2017, कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 11’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2018, &टीवी के सीरियल ‘लाल इश्क़’ में ‘विवान’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2019, एएलटी बालाजी के वेब सीरीज ‘पंच बीट’ में ‘राहत शर्मा’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2019, द ज़ूम / यूट्यूब के सीरीज ‘द हॉलिडे’ में मुख्य किरदार का अभिनय किया था।
    • 2019, कलर्स टीवी के शो ‘किचन चैंपियन’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।

    प्रियांक शर्मा का निजी जीवन

    प्रियांक शर्मा के लव लाइफ की बात करे तो उन्होंने सबसे पहले ‘दिव्या अग्रवाल’ को डेट किया था। इन दोनों की मुलाकात एमटीवी के शो ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला सीजन 10’ में हुई थी जहाँ दोनों ने पुरे शो के दौरान एक दूसरे का साथ दिया था। कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने एक दूसरे से ब्रेकअप कर लिया था।

    इनका ब्रेकअप, प्रियांक के मुताबिक उनके ‘बिग बॉस’ के घर के अंदर जाने से पहले ही हुआ था लेकिन दिव्या का कहना कुछ और था। दिव्या के मुताबिक प्रियांक ने शो के अंदर जाके झूट बोला था की वो पहले उनके और दिव्या के रिश्ते को खत्म करके घर के अंदर आए हैं।

    इन दोनों के ब्रेकअप के साथ ही प्रियांक शर्मा का नाम बिग बॉस की कंटेस्टेंट ‘शाज़ा मोरनी’ के साथ जुड़ने लगा था। शो के दौरान भी दोनों के बीच काफी नज़दीकियां देखी जा रही थी। यह दोनों अभी भी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन दोनों में से किसी ने भी अभी तक इस खबर को सच नहीं माना हैं।

    प्रियांक शर्मा के कॉन्ट्रोवर्सीज की बात करे तो बिग बॉस शो के दौरान प्रियांक शर्मा और शो के एक अन्य सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट, निर्माता और रचनात्मक निर्देशक ‘विकास गुप्ता’ पर शो से पहले एक-दूसरे को जानने का आरोप लगाया गया था और अफवाह भी फैलाई गई थी कि वह पहले आपस में डेटिंग कर रहे थे। प्रियांक शर्मा के पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उन्हें अभिनेताओं में ड्वेन जॉनसन पसंद हैं।

    अभिनेत्रियों में उन्हें चित्रांगदा सिंह पसंद हैं। प्रियांक का सबसे पसंदीदा रंग काला हैं। इनको जानवरो से बहुत लगाव है और खास कर कुत्तो से सबसे ज़्यादा प्यार है। प्रियांक शर्मा को जिम में वक़्त बिताना बहुत पसंद है और साथ ही उन्हें आर्चरी खेलना भी बहुत पसंद है। प्रिंस निरुला के बाद प्रियांक शर्मा एक मात्र ऐसे अभिनेता हैं जिहोने ‘स्प्लिट्सविला’, ‘रोडीज़’ और ‘बिग बॉस’ में एक के बाद एक कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *