Fri. Mar 29th, 2024
    निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी आजकल हॉट टॉपिक बनी हुई है। जिसे देखो इसी के बारे में चर्चा कर रहा है। इन दोनों की शादी 2 दिसंबर को दो दो बार होगी। पहले सुबह क्रिस्चियन रीती-रिवाज़ो से शादी होगी फिर उसी दिन शाम को दोनों हिन्दू रीती-रिवाज़ो से सात फेरे लेंगे। दोनों शादी में प्रियंका-निक रिवाज़ो के हिसाब से अलग अलग लिवास पहनेंगे।

    इन दोनों की शादी की तैयारियां कई दिनों से चल रही हैं और अब इन दोनों की शादी की रस्में भी जल्द शुरू हो जाएंगी। 29 नवंबर को मेहँदी और संगीत की रसम होगी। संगीत में निक अपने गानों पे डांस करेंगे तो प्रियंका अपने हिट गानों पे थिरकेंगी। रिपोर्ट्स की माने तो ये दोनों अपनी पहली डेट भी समारोह में लोगो के सामने एक एक्ट के जरिये दर्शाएंगे।

    उसके बाद 30 नवंबर को उनकी हल्दी होगी। एक कॉकटेल पार्टी भी दोनों परिवारों की तरफ से आयोजित की गयी है जिसमे उन दोनों के कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे।

    सूत्रों की माने तो, परिवारवाले मुंबई से जोधपुर के लिए रवाना होंगे और फिर एक चॉपर से उमेद भवन आएंगे। नवविवाहित जोड़ी 3 दिसंबर को जोधपुर छोड़कर दिल्ली जाएगी और उसी दिन उनके परिवारवाले भी दिल्ली के लिए निकल जाएंगे। दिल्ली के ताज पैलेस होटल में दोनों का रिसेप्शन होगा। इसके बाद प्रियंका-निक के साथ उनके परिवारवाले मुंबई आ जाएंगे जहां दिसंबर के दूसरे हफ्ते में फ़िल्मी जगत के लोगो के लिए एक शानदार रिसेप्शन होने की उम्मीद है।

    इस बड़ी और शानदार शादी के लिए मेहमानो के आने का सिलसिला शुरू भी हो गया है। अभी हाल ही में निक के भाई जो, अपनी मंगेतर और गेम ऑफ़ थ्रोन्स की एक्टर सोफी टर्नर के साथ सोमवार के दिन मुंबई आये और उन्होंने प्रियंका-निक के साथ पार्टी भी की।

    https://www.instagram.com/p/BqsT-kfHaHh/?utm_source=ig_web_copy_link

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *