Thu. Mar 28th, 2024
    प्रियंका चोपड़ा मुंबई रिसेप्शन

    20 दिसम्बर 2018 को मुंबई में हुए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिसेप्शन समारोह में रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, कंगना रानौत, कैटरीना कैफ़ और करण जौहर जैसे बॉलीवुड के बड़े सितारे शामिल थे।

    सलमान खान जो सबसे पहले पार्टी में पहुँच गए थे, कमाल के लग रहे थे। सलमान ने काले रंग का सूट पहना था वहीं दीपिका और रणवीर सिंह ने मिलते-जुलते रंग के कपड़े पहने थे।

    https://www.instagram.com/p/BrnnDJQj-WO/

    https://www.instagram.com/p/BrneuijjtgB/

    https://www.instagram.com/p/Brnfhyaj4sz/

    https://www.instagram.com/p/BrnopQfjLe2/

    https://www.instagram.com/p/BrnthMsj-Up/

    https://www.instagram.com/p/Brn1PbxDVJt/

    https://www.instagram.com/p/BroodCejWId/

    दीपिका ने डिज़ाइनर सब्यसाची की ड्रेस पहनी थी वहीं रणवीर भी मिलते-जुलते रंग के कपड़े पहनकर उनका साथ दे रहे थे। कंगना रानौत ने सुनहरे रंग की साड़ी पहन रखी थी। रिसेप्शन पार्टी में वह अपनी बहन रंगोली तथा अपनी माँ आशा के साथ आईं थीं।

    शाहिद कपूर पार्टी में अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ आए थे। सारा अली खान, जाह्नवी कपूर के अलावा बाजीराव मस्तानी के निर्देशक संजय लीला भंसाली तथा बॉलीवुड के और भी कई बड़े निर्माता-निर्देशक रिसेप्शन में उपस्थित रहे।

    जिनमें रेखा, हेमा मालिनी, अनिल कपूर, अन्शुला कपूर, कार्तिक आर्यन, उर्मिला मातोंडकर, तमन्ना भाटिया, रवीना टंडन, विद्या बालन और उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर, शबाना आज़मी, परिणीती चोपड़ा, रोनित रॉय और नीलम सिंह, स्वर भास्कर, आशा भोसले, ए आर रहमान, विवेक ओबेराई इत्यादि थे।

    https://www.instagram.com/p/Brn1Mc4D3C7/

    https://www.instagram.com/p/Brnzbc6DqMm/

    https://www.instagram.com/p/BrnfbwVjM0y/

    https://www.instagram.com/p/Brnfaw3DVrx/

    https://www.instagram.com/p/BrndbLFDE4D/

    https://www.instagram.com/p/BrnZ3r3DCBe/

    https://www.instagram.com/p/BrnghZHDYZ8/

    खेल जगत के भी कुछ मेहमानों जैसे साईना नेहवाल और सानिया मिर्ज़ा आदि ने भी शिरकत की। निक और प्रियंका की शादी 1 और 2 दिसम्बर को इसाई और हिन्दू रीति रिवाजों से जोधपुर के उमेद भवन में हुई है।

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के बाद उनका पहला रिसेप्शन नयी दिल्ली में आयोजित किया गया था और इस समारोह के सबसे ख़ास मेहमान भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रहे। यह समारोह नयी दिल्ली के ताज होटल में आयोजित किया गया था।

    इस मौके पर प्रधानमंत्री ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को उनकी शादी के लिए शुभकामनाएं दी थीं। प्रियंका चोपड़ा ने नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए समारोह की एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें प्रियंका निक और प्रियंका की माँ मधु चोपड़ा के साथ प्रधानमंत्री हंसते हुए नज़र आ रहे थे।

    प्रियंका ने लिखा था कि, “हमारे माननीय प्रधानमंत्री को यहाँ आने और हमें आशीर्वाद देने के लिए शुक्रिया। आपके दयालुता से भरे शब्दों और आशीर्वाद ने मेरा दिल छू लिया।”

    यह भी पढ़ें: लस्ट स्टोरीज से लेकर मिर्ज़ापुर तक, आइये आपको दिखाते हैं 2018 की 6 सबसे अच्छी ऑनलाइन फ़िल्में

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *