Fri. Apr 19th, 2024
    प्रियंका चोपड़ा स्की सूट

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस क्रिसमस और नए साल के मज़े ले रहे हैं। प्रियंका-निक की शादीशुदा ज़िन्दगी मज़े में बीत रही है और प्रियंका लगातार इस बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करती दिखती हैं। दर्शकों को दोनों की तस्वीरें काफी पसंद आती है।

    प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसपर 13 घंटे में ही 1.8 मिलियन लाइक्स आ गए हैं। प्रियंका के फैन्स ने भी तस्वीर पर प्यारे-प्यारे कमेंट्स किये हैं।

    प्रियंका अब ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं। फ़िलहाल वह अपने ससुराल वालों के साथ स्विट्ज़रलैंड में हैं। प्रियंका के स्टाइल की बात करें तो वह लगातार अपने चाहनेवालों को फैशन गोल देती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका के स्की सूट ने सबका ध्यान अपनी और आकर्षित किया है।

    हाल ही में प्रियंका ने गुलाबों के प्रिंट वाली एक काले रंग की सूट पहनी थी। प्रियंका ने इस लुक को कम्पलीट किया था काले रंग की हैट और टर्टलनेक टॉप के साथ।

    प्रियंका चोपड़ा स्की सूट
    स्रोत: इन्स्टाग्राम
    प्रियंका चोपड़ा स्की सूट 1
    स्रोत: इन्स्टाग्राम
    प्रियंका चोपड़ा स्की सूट २
    स्रोत: इन्स्टाग्राम

    अगर आपको प्रियंका का यह लुक पसंद है और आप इसे अपनाना चाहते हैं तो यह आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। प्रियंका का जैकेट हाउस ऑफ़ मोंक्लेअर का है जिसका मूल्य है लगभग 1,03,636 रूपये है और प्रियंका का स्की सूट लगभग 57,553 रूपये का है।

    https://www.instagram.com/p/Br-h00LHHRq/

    https://www.instagram.com/p/Br5MuU4Hguw/

    प्रियंका फिलहाल अपनी आने वाली फ़िल्म ‘द स्काई इस पिंक’ की शूटिंग में व्यस्त थीं जिसमें उनके साथ फरहान अख्तर, ज़ायरा वसीम भी हैं। फ़िल्म का निर्देशन कर रही हैं सोनाली बोस और प्रियंका फ़िल्म को प्रोड्यूस भी कर रही हैं।

    यह भी पढ़ें: सिम्बा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौथा दिन: फ़िल्म ने वीकेंड में किया कमाल, शामिल होने वाली है 100 करोड़ क्लब में

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *