Thu. Mar 28th, 2024
    प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' की होगी TIFF 2019 में स्क्रीनिंग

    ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा की कमबैक बॉलीवुड फिल्म ‘द स्काई इस पिंक‘ जिसमे फरहान अख्तर, ज़ायरा वसीम और रोहित सराफ भी अहम किरदार निभा रहे हैं, जल्द टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2019 (TIFF) में अपने बड़े प्रीमियर के लिए तैयार है। प्रतिष्ठित TIFF में स्क्रीन होने वाली निर्देशक शोनाली बोस की ये तीसरी फिल्म है। इससे पहले उनकी फिल्म ‘अमु’ और ‘मार्गरिटा विद ए स्ट्रॉ’ की भी इस महोत्सव में स्क्रीनिंग हो चुकी है।

    ‘द स्काई इज़ पिंक’ में अदिति और नरेन चौधरी की प्रेम कहानी के 25 वर्षों से अधिक का समय दिखाया जाएगा। फिल्म उनकी बेटी आइशा चौधरी के नजरिये से दिखाई जाएगी जो चरम बीमारी से पीड़ित है। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि जैसी उन्हें अपनी भूमिका सुनी, तुरंत उससे जुड़ गयी थी। उन्होंने कहा कि इसे इतनी अच्छी तरह से शोनाली बोस के हाथों में तैयार किया गया है जो प्यार और जीवन में विश्वास को नवीनीकृत करेगा। यही कारण है कि उन्होंने रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ फिल्म का सह-निर्माण किया है।

    निर्माता रोनी स्क्रूवाला ने कहा कि फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ के बाद, ये उनकी दूसरी फिल्म है। उन्होंने कहा कि TIFF में अपने फिल्म पेश करने पर उन्हें बहुत गर्व महसूस होता है।

    सिद्धार्थ रॉय कपूर ने कहा कि जिस पल शोनाली बोस ने उन्हें कहानी पेश की, उन्हें पता था कि यह दुनिया भर के दर्शकों के साथ गूंजने में कामयाब रहेगी।

    Image result for The Sky Is Pink

    आइशा चौधरी नाम की एक युवा लड़की को 13 साल की उम्र में पल्मोनरी फाइब्रोसिस का पता चला था। वह अपनी बीमारी का पता लगने के बाद एक प्रेरक वक्ता बन गई। उन्होंने एक किताब ‘माय लिटिल एपिफेनीज़’ भी लिखी। सकारात्मक रुख के साथ, उन्होंने TEDx, INK सम्मेलनों जैसे प्रतिष्ठित कार्यक्रमों में बात की। हालांकि, आइशा चौधरी ने 24 जनवरी 2015 को 18 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली थी।

    Related image

    ये फिल्म भारत में 11 अक्टूबर 2019 वाले दिन रिलीज़ होगी।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *