Tue. Apr 16th, 2024
    प्रियंका चोपड़ा ने एक पाकिस्तानी महिला को दिया करारा जवाब, अभिनेत्री पर लगाया था युद्ध भड़काने का आरोप

    इस्लामाबाद, 13 अगस्त (आईएएनएस)| भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा द्वारा एक पाकिस्तानी लड़की को दिए गए करारे जवाब से तिलमिलाई पाकिस्तान की मानवाधिकार मंत्री शीरीन मजारी ने प्रियंका को संयुक्त राष्ट्र शांति सद्भावना राजदूत के पद से हटाने की मांग की है।

    मजारी ने प्रियंका पर युद्धोन्माद फैलाने का आरोप लगाते हुए एक ट्वीट में कहा, “यूनिसेफ को तुरंत प्रियंका चोपड़ा को अपने राजदूत के पद से हटाना चाहिए, क्योंकि उन्होंने भारतीय सेना और खराब मोदी सरकार का समर्थन किया है। ऐसा नहीं किया गया तो ऐसी नियुक्तियां एक तमाशा बनकर रह जाएंगी। यूनिसेफ को निश्चित ही इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि इन मानद पदों के लिए वह किसे नियुक्त कर रहा है।”

    पाकिस्तानी मंत्री की इस नाराजगी की वजह प्रियंका द्वारा एक पाकिस्तानी लड़की को दिया गया करारा जवाब है। आयशा मलिक नामक इस लड़की ने प्रियंका पर आरोप लगाया था कि उन्होंने पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना के पक्ष में ट्वीट कर पाकिस्तान के खिलाफ परमाणु युद्ध के खतरे को बढ़ावा दिया था और उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था।

    इस पर प्रियंका ने मलिक से कहा था कि वह युद्ध समर्थक नहीं हैं, किसी की भावना को आहत नहीं करना चाहतीं, लेकिन साथ ही वह एक देशभक्त भी हैं। उन्होंने लड़की से दो टूक कहा था कि वह उनसे चिल्लाकर बात न करे।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *